औरंगाबाद के 5 केंद्रों पर आज 2,695 अभ्यर्थी देंगे NEET UG Re-Exam, इतने बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NEET UG Re-Exam 2026: के तहत औरंगाबाद के 5 परीक्षा केंद्रों पर आज 2,695 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. 1:40 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

NEET UG Re-Exam 2026: ( सुजीत कुमार सिंह) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित NEET UG Re-Exam को लेकर औरंगाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. रविवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें कुल 2,695 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा को कदाचारमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

विज्ञापन

सुबह 11 बजे से मिलेगी एंट्री, 1:40 बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह बंद

पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल एवं अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति होगी. दोपहर 1:40 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सुबह 10:00 बजे तक अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे.

सांकेतिक तस्वीर

हर परीक्षार्थी की होगी फ्रिस्किंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित

प्रशासन ने परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं. परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, टैबलेट, कैलकुलेटर, ईयरफोन, पेजर तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. अभ्यर्थी केवल प्रवेश पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और वैध पहचान पत्र ही साथ ले जा सकेंगे.

महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग व्यवस्था, होगी वीडियोग्राफी

सभी अभ्यर्थियों की शत-प्रतिशत फ्रिस्किंग की जाएगी. महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग कक्ष और महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है. परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी तथा केंद्रों के बाहर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को सभी नियमों की जानकारी मिल सके.

200 से 300 मीटर तक साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद

परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के 200 से 300 मीटर के दायरे में स्थित साइबर कैफे, फोटो कॉपी एवं प्रिंटिंग दुकानों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने, केवल आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित सामग्री के साथ पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर केस: औरंगाबाद में निकला विशाल कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन