India Wins T20 World Cup: भारत की जीत पर बॉलीवुड में जश्न का माहौल, सनी देओल बोले- आपने दिल, कप और खुशियां सब जीत ली

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Jun 2024 9:54 AM

विज्ञापन

India Wins T20 World Cup

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को टी-20 वर्ल्डकप 2024 फाइनल में सात रनों से हरा दिया. 17 साल बाद भारत की जीत से पूरा देश काफी खुश है. पूरे देश में जश्न का माहौल है. बॉलीवुड सेलेब्स भी जीत का जश्न मना रहे है.

विज्ञापन

India Wins T20 World Cup: भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप की ट्राफी अपने नाम कर ली. इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हरा दिया. भारत के टी-20 क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद देशभर में फैंस जश्न मनाने लगे. देश के हर हिस्से से वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें फैंस भारत की जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को उनकी जीत पर बधाई दी. अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, सनी देओल, कार्तिक आर्यन, काजोल सहित कई अन्य स्टार्स ने टीम के नाम दिल छू लेने वाले पोस्ट लिखे.

कार्तिक आर्यन, सलमान खान ने दी टीम इंडिया को जीत की बधाई

सलमान खान ने लिखा, बधाई हो टीम इंडिया. कार्तिक आर्यन ने अपने एक्स पर लिखा, ‘टीम इंडिया, जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया. आज विश्व कप नहीं, दिल जीत लिया हमेशा के लिए, टीम इंडिया. ऐतिहासिक जीत.’ काजोल ने लिखा, ‘मैं अभी भी चिल्ला रही हूं और अपने चेहरे से स्माइल नहीं हट रही है. बहुत खुश हूं और बहुत गर्व महसूस कर रही हूं! इस मैच में बहुत सारे हीरो ने प्रदर्शन किया. वास्तव में यह एक टीम प्रयास था! #विश्व चैंपियन. आलिया भट्ट ने लिखा, हम जीत गए. खुशी के आंसू, बधाई हो टीम इंडिया. क्या जीत है.

Read Also : T20 World Cup 2024: धोनी की धड़कन हो गई थी तेज, वर्ल्ड कप जीतने पर कहा- जन्मदिन के गिफ्ट के लिए थैंक्स

सनी देओल बोले- आपने दिल, कप और खुशियां सब जीत ली आज

सनी देओल ने लिखा, बधाई हो मेरी टीम इंडिया, आपने दिल, कप और खुशियां सब जीत ली आज. जावेद अख्तर ने लिखा, “शांत, कूल, केंद्रित, एकजुट और जीतने के लिए दृढ़ संकल्प. हमारा पूरा देश इन लड़कों से बहुत कुछ सीखने के लिए खड़ा है!!! भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई और धन्यवाद.” अजय देवगन ने भारत की जीत पर लिखा, शब्दों में खुशी बयां नहीं की जा सकती! बधाई हो टीम इंडिया, आपने इतिहास रच दिया! यह जीत हमारे दिलों में बसी है. इसके अलावा वरुण धवन, अनन्या पांडे, बोनी कपूर, वरुण धवन, जैकी भगनानी सहित कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की.

Read Also : T20 World Cup 2024: जीत के बाद राहुल द्रविड़ की दहाड़, ऐसा अंदाज कभी नहीं देखा होगा, वीडियो वायरल

Read Also : Virat Kohli Video: ‘तुनक-तुनक’ पर विराट कोहली का भांगड़ा, देखें वायरल वीडियो

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola