Saiyaara Box Office: 'सैयारा' की ब्लॉकबस्टर सफलता पर निर्देशक मोहित सूरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सोचा नहीं था…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Jul 2025 4:59 PM

विज्ञापन

Mohit Suri On Saiyaara Blockbuster Success

Saiyaara Box Office: मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' की सफलता पर अब डायरेक्टर और यशराज फिल्म्स के CEO ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. जानिए मंदिर से शुरू हुई इस फिल्म की दिलचस्प कहानी.

विज्ञापन

Saiyaara Box Office: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब तक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 273.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. वहीं, अब फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और यशराज फिल्म्स के CEO अक्षय विधानी ने फिल्म की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

एएनआई से बात करते हुए मोहित सूरी ने कहा, “हमारा मकसद सिर्फ एक अच्छी फिल्म बनाना और दर्शकों को खुश करना था.” उन्होंने कहा कि उन्हें इतनी बड़ी सफलता की उम्मीद नहीं थी.”

वहीं, यशराज फिल्म्स के CEO अक्षय विधानी ने बताया कि इस फिल्म का आइडिया पहली बार एक मंदिर में हुआ था. उन्होंने कहा, “हम मोहित सूरी से पहली बार एक मंदिर में मिले थे. वहीं फिल्म का आइडिया सामने आया और तभी तय हो गया था कि यह फिल्म बननी चाहिए. जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुझे यकीन हो गया कि ये फिल्म दिलों को छू जाएगी.”

यह भी पढ़े: Saiyaara Worldwide Collection: सैयारा का दुनियाभर में बोलबाला, 13 दिनों में पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola