Saif Ali Khan: मार्शल आर्ट हो या स्ट्रीट फाइटिंग, इन ट्रेनिंग के बाद भी क्यों खुद को नहीं बचा पाए सैफ अली खान?
Saif Ali Khan Discharged
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने अपनी फिल्मों के एक्शन सीक्वेंस के लिए कई ट्रेनिंग ली है, लेकिन इसके बावजूद जब बुधवार की रात उनपर एक चोर ने हमला किया तो वह खुद का बचाव करने में असफल रहे. आइए बताते हैं ऐसा क्यों हुआ.
Saif Ali Khan: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और पटौदी पैलेस के नवाब सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में 15 जनवरी, बुधवार की देर रात को एक चोर ने चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर चोट लग गई. इस दौरान उनके गर्दन, बायीं कलाई, छाती के अलावा रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है. मुंबई पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है और अबतक घर के 5 स्टाफ से पूछताछ कर रही है. उनकी शुरुआती जांच से उन्हें शक हुआ कि चोर घर में बनी एक डक्ट के रास्ते अंदर घुसा था. उनके फैंस जहां एक तरफ उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआं कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर कई के मन में यह सवाल भी है कि स्ट्रांग बॉडी, मसल्स और मार्शल आर्ट्स जैसी कई ट्रेनिंग लेने के बाद भी वह खुद अपना बचाव क्यों नहीं कर सके. ऐसे में आइए बताते हैं सबकुछ.
देवरा के लिए ली खतरनाक ट्रेनिंग
सैफ अली खान आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म ‘देवरा’ में नजर आए थे. इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में थे, लेकिन इसके बाद भी दर्शकों ने सबसे ज्यादा प्यार सैफ अली खान के किरदार ‘भैरवा’ को दिया. सैफ ने अपने इस किरदार के लिए कई ट्रेनिंग ली थी ताकि वह फिल्म में जूनियर एनटीआर के किरदार का सामना कर पाएं. उन्होंने फिल्म के लिए मिश्रित मार्शल आर्ट (MMA), हाथ से हाथ की लड़ाई और स्ट्रीट फाइटिंग की ट्रेनिंग ली थी, जिसके बाद उनके दमदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिले और वह इसमें खरे भी उतरे.
क्यों खुद को नहीं बचा पाएं सैफ?
सैफ अली खान इस वजह से चोर का सामना नहीं कर पाए थे क्योंकि जब मेड की आवाज सुनकर उनका सामना चोर से हुआ, तब वह कुछ कर ही पते कि चोर ने उनपर तेज धार वाले से चाकू से शरीर के कई हिस्से पर हमला कर दिया. इसमें उनकी रीढ़ की हड्डी समेत कई जगह गंभीर चोट आई और इसके लिए उनकी सर्जरी की गई. सर्जरी के बाद उनके शरीर से 3 इंच की नुकीली चीज निकाली गई. हालांकि, अब वह खतरे से बाहर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










