27 फरवरी को नहीं आएगी ‘द केरल स्टोरी 2’, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

The Kerala Story 2 Release
The Kerala Story 2: ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज से ठीक पहले केरल हाईकोर्ट ने फिल्म पर अंतरिम रोक लगा दी है. कोर्ट ने सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट पर सवाल उठाए हैं. मेकर्स इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं.
The Kerala Story 2: फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज से ठीक पहले बड़ा मोड़ आ गया है. यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन उससे एक दिन पहले ही Kerala High Court ने इसकी रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी. इस फैसले से फिल्म के मेकर्स और दर्शकों दोनों को झटका लगा है.
केरल हाई कोर्ट ने द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड की रिलीज़ पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी है। फिल्म कल रिलीज़ नहीं होगी। pic.twitter.com/bUBWlCYmh6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2026
कोर्ट ने सेंसर बोर्ड पर उठाए सवाल
सुनवाई के दौरान अदालत ने Central Board of Film Certification (CBFC) के फैसले पर सवाल उठाए. कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में लगता है कि फिल्म को सर्टिफिकेट देते समय ठीक से जांच नहीं की गई. खासकर U/A सर्टिफिकेट दिए जाने पर अदालत ने हैरानी जताई.
जज की साफ बात
इस मामले की सुनवाई कर रहे जज Bechu Kurian Thomas ने कहा कि कोई भी फिल्म समाज में तनाव या नफरत फैलाने वाली नहीं होनी चाहिए. कोर्ट सभी पक्षों की बात सुनकर ही अंतिम फैसला देगा, इसलिए जल्दबाजी में आदेश नहीं दिया जाएगा.
मेकर्स जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
फिल्म के निर्माता Vipul Shah ने कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि फिल्म की रिलीज से जुड़े कई जरूरी काम तय थे. अब वे इस फैसले के खिलाफ Supreme Court of India में अपील करने की तैयारी कर रहे हैं.
अब आगे क्या?
फिलहाल फिल्म की रिलीज पर अस्थायी रोक है. अगली सुनवाई में तय होगा कि फिल्म रिलीज हो पाएगी या नहीं. दर्शकों की नजर अब कोर्ट के अगले फैसले पर टिकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




