धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार में अनबन? हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन
धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार में अनबन? हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी

हेमा मालिनी और सनी देओल के परिवार में मतभेद की खबरें सालों से चर्चा में रही. धर्मेंद्र के निधन के बाद ये अफवाहें और बढ़ गई. हालांकि हेमा मालिनी ने बार-बार इन सभी बातों को गलत बताया. अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया.

विज्ञापन

कई सालों से हेमा मालिनी और सनी देओल के परिवार में आपसी मतभेद को लेकर मीडिया में तरह-तरह की खबरें आती रही हैं. हालांकि परिवार की ओर से कभी किसी झगड़े की पुष्टि नहीं हुई, फिर भी लोगों ने कई बार समझा कि उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं है. समय-समय पर उनके संबंधों में दूरी की बातें चर्चा में रही. धर्मेंद्र के निधन के बाद ये चर्चाएं और तेज हो गईं और बॉबी देओल और सनी देओल के साथ अनबन की अफवाहें भी सामने आने लगी. कई बार हेमा मालिनी इन बातों को बेबुनियाद बता चुकी हैं और अब एक बार फिर उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी.

परिवार में नहीं है कोई मनमुटाव

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में हेमा मालिनी ने परिवार में किसी तरह के तनाव या मतभेद की खबरों पर साफ कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है. उन्होंने कहा, “वो सबके पापा थे, पापा के लिए हर कोई आगे आएगा. चाहे ये बच्चे (ईशा, आहना) हो या वो बच्चे (सनी, बॉबी). सभी धरमजी से बहुत प्यार करते थे और आज भी एक-दूसरे से स्नेह रखते हैं. परिवार में किसी तरह की नकारात्मकता नहीं है. धरम जी प्यार, हिम्मत और अच्छे संस्कारों का प्रतीक थे, जो उन्होंने अपने बच्चों को दिए. हम सब ठीक हैं और इस कमी को मिलकर सह लेंगे.”

हेमा मालिनी ने जताई खुशी

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को पिछले रविवार लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा दीक्षा के ‘इन मेमोरियम’ में याद किया गया. इस साल श्रद्धांजलि सूची में शामिल होने वाले वे इकलौते भारतीय कलाकार थे. इसपर हेमा मालिनी ने रिएक्ट करते हुए कहा, “यह बहुत ही खास और भावुक पल था. वह इस सम्मान के पूरी तरह हकदार थे. यह हमारे परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है. इस साल किसी और भारतीय कलाकार को यह सम्मान नहीं मिला. उनके चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में थे. वे केवल एक शानदार एक्टर ही नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे. उनके जैसा कोई दूसरा कभी नहीं होगा.”

यह भी पढ़ें- 15 साल बाद होली पर रिलीज नहीं हो रही कोई बड़ी फिल्म, जानें क्या हो सकती है वजह

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola