श्रद्धा कपूर से लेकर कृति सेनन तक, इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली बॉलीवुड की टॉप 10 एक्ट्रेसेस

श्रद्धा कपूर और प्रियंका चोपड़ा, फोटो - इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है. श्रद्धा कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक, आइए जानते हैं बॉलीवुड की टॉप 10 एक्ट्रेस के बारे में, जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
Top 10 Bollywood Actresses Instagram Followers: सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म बन गया है. बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी अपनी फिल्मों के अलावा इंस्टाग्राम के जरिए करोड़ों फैंस से जुड़ी रहती हैं. आये जानते है बॉलीवुड की उन टॉप 10 एक्ट्रेसेस के बारे में, जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं. श्रद्धा इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 93.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड की भी फेमस एक्ट्रेस है. उनके इंस्टाग्राम पर 92.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पर 85.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. वह सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ से रिलेटेड अपडेट्स शेयर करती रहती हैं.

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)
कैटरीना कैफ एक फेमस और सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 79.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी फिल्मों, फिटनेस, ट्रैवल, ब्रांड शूट और पर्सनल लाइफ से जुड़ी पोस्ट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
दीपिका पादुकोण ने अपनी दमदार एक्टिंग, शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और कई सुपरहिट फिल्मों के दम पर बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपनी खास पहचान बनाई है. इंस्टाग्राम पर उनके 78.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela)
उर्वशी रौतेला एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके करीब 67.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की एक फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और इंस्टाग्राम पर उनके 67.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह फिल्मों के साथ-साथ अपनी फैमिली और ब्रांड प्रमोशन से जुड़े पोस्ट भी शेयर करती हैं.

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez)
जैकलीन फर्नांडिस कई हिट फिल्मों में अपने एक्टिंग और शानदार डांस से ऑडियंस का दिल जीता है. इंस्टाग्राम पर उनके 68.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

दिशा पटानी (Disha Patani)
दिशा पटानी अपनी फिटनेस, ग्लैमरस अंदाज और स्टाइलिश लुक्स के लिए जानी जाति हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 60.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. दिशा अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो, फैशन फोटोशूट, ट्रैवल डायरी और फिल्मों से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

कृति सेनन (Kriti Sanon)
कृति सेनन अपने शानदार एक्टिंग और फिल्मों के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 58.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की पहली चैट वायरल, इस मैसेज से हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










