खून से सना चेहरा, चारों ओर डेड बॉडी और हाथ में बंदूक... 'फौजी' के पोस्टर में प्रभास का खतरनाक अवतार, रिलीज डेट से उठा पर्दा
प्रभास की फिल्म 'फौजी' का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
फिल्म 'फौजी' को लेकर अपडेट सामने आया है. फिल्म का नया पोस्टर प्रभास ने शेयर किया है, जिसमें उनका दमदार अंदाज और फिल्म की गंभीर कहानी की झलक है.
Fauzi Release Date: प्रभास की फिल्म 'फौजी' को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. प्रभास ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है. 'फौजी' अब 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को टी-सीरीज फिल्म्स लेकर आ रही है.
प्रभास का दमदार पोस्टर आया सामने
फिल्म के नए पोस्टर में प्रभास बेहद अलग और दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर में वह खून से सने कपड़ों के साथ एक चट्टान पर बैठे नजर आते हैं. उनके आसपास कई लाशें पड़ी हैं, जबकि उनके हाथ में बंदूक दिखाई दे रहा. पूरा पोस्टर फिल्म की गंभीर और युद्ध आधारित कहानी की झलक देता है. पोस्टर पर लिखा है, "A Battalion Who Fights Alone", जिसका मतलब है, "एक ऐसी बटालियन जो अकेले लड़ती है." इस पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने लिखा, "अज्ञातपर्व खत्म होता है. फौजी 3 दिसंबर 2026."
View on Instagram
'बाहुबली' के बाद फिर पीरियड ड्रामा में लौटेंगे प्रभास
'फौजी' के जरिए प्रभास एक बार फिर पीरियड ड्रामा जॉनर में वापसी कर रहे हैं. 'बाहुबली' के बाद यह उनकी ऐसी बड़ी फिल्म होगी, जिसमें ग्रैंड विजुअल्स, इमोशनल कहानी और बड़े पैमाने का सिनेमाई अनुभव देखने को मिल सकता है. 'फौजी' का निर्देशन हनु राघवपुड़ी कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले 'सीता रामम' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई थी. फिल्म के निर्माता नवीन यरनेनी, वाई. रवि शंकर और भूषण कुमार हैं. अब मेकर्स फिल्म का ट्रेलर कब लेकर आते हैं, इसके लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा.
View on Instagram
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में प्रभास के साथ न्यूकमर इमानवी नजर आएंगी. इसके अलावा अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, जयाप्रदा, राजेश शर्मा, राहुल रवींद्रन, जितिन गुलाटी, चैत्रा जे अचार भी हैं. सज्जाद डेलाफ्रूज फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं.
View on Instagram
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए