The Raja Saab OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई प्रभास की ‘द राजा साब’, अब ओटीटी से वसूली की तैयारी, जानें कब और कहां देख पाएंगे

The Raja Saab OTT Release: प्रभास की ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. आइए आपको बताते हैं कि किस ओटीटी पर फिल्म रिलीज हो रही है.
The Raja Saab OTT Release: प्रभास स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म से दर्शकों को उम्मीद थी कि यह एक एंटरटेनिंग होगी क्योंकि इसके विज़ुअल्स काफी जबरदस्त नजर आए थे. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स को खास प्रभावित नहीं कर पाई. फिल्म की कमाई भी बहुत कम हुई. खराब रिस्पांस की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. अब ‘द राजा साब’ का थिएट्रिकल रन लगभग खत्म होने वाला है. इस बीच इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.
किस ओटीटी पर ‘द राजा साब’ होगी रिलीज?
जियो हॉटस्टार तेलुगु ने प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ का पोस्टर अपने एक्स पर शेयर किया है. इस पोस्टर के मुताबिक फिल्म 6 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, “हमारा टाइम शुरू हो गया है. इस 6 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार के जादू में खो जाएं. ” हालांकि हिंदी दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि फिल्म फिलहाल सिर्फ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में ही स्ट्रीम होगी, वो भी इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ.
‘द राजा साब’ का कलेक्शन
Sacnilk.com के अनुसार, ‘द राजा साब’ ने भारत में 144.93 करोड़ नेट की कमाई की है. वहीं, भारत में इसका कलेक्शन 172.90 करोड़ रहा. ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 34.25 करोड़ कमाए. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 207.15 करोड़ तक पहुंचा. फिल्म में प्रभास, संजय दत्त, बोमन ईरानी और जरीना वहाब जैसे बॉलीवुड कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.
फिल्म की कहानी
कहानी की शुरुआत गंगम्मा (जरीना वहाब) और उनके पोते राजा साब (प्रभास) से होती है. गंगम्मा अल्जाइमर की मरीज हैं, लेकिन वह अपने बिछड़े पति कनकराजू (संजय दत्त) को कभी नहीं भूलती. राजा साब को पता चलता है कि उसके दादा हैदराबाद में रहते हैं. इसके बाद वह उन्हें ढूंढने और परिवार को फिर से मिलाने निकलता है. हैदराबाद में राजा साब को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और भैरवी (मालविका मोहनन) से उसका रिश्ता क्या मोड़ लेता है, यही फिल्म की आगे की कहानी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










