Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर रानी मुखर्जी ने तोड़ा अपनी ही फिल्म ‘मर्दानी 2’ का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन

मर्दानी 3 का पहले दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: ‘मर्दानी 3’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.48 करोड़ की कमाई की है. फिल्म की ओपनिंग ठीक रही, और इसने ‘मर्दानी 2’ को पीछे छोड़ दिया. उम्मीद है कि वीकेंड पर इसकी कमाई और बढ़ेगी.

विज्ञापन

Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी दमदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापस लौट आई हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर्दानी 3’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे 17 मिनट 7 सेकंड है. फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा उत्साह देखने को मिला. आइए आपको ओपनिंग डे का कलेक्शन बताते हैं. साथ ही आपको बताएंगे रानी की टॉप 5 ओपनिंग डे कलेक्शन करने वाली फिल्में के बारे में.

विज्ञापन

ओपनिंग डे पर ‘मर्दानी 3’ ने कितनी कमाई की?

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk.com के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ने पहले दिन भारत में 3.80 करोड़ रुपये की कमाई की है. ‘मर्दानी 3’ साल 2019 में रिलीज हुई ‘मर्दानी 2’ के पहले दिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. ‘मर्दानी 2’ ने ओपनिंग डे पर 3.46 करोड़ करोड़ का कलेक्शन किया था.

किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘मर्दानी 3’?

फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. ओटीटीप्ले की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मर्दानी 3’ थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. माना जा रहा है कि फिल्म 27 मार्च 2026 के बाद नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो सकती है. हालांकि मेकर्स की ओर से ओटीटी रिलीज को लेकर कुछ कहा नहीं गया है और ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है.

जानें रानी मुखर्जी की टॉप 5 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन के बारे में

तलाश13.50 करोड़ रुपये
कभी अलविदा ना कहना5.18 करोड़ रुपये
मर्दानी 33.81 करोड़ रुपये
मर्दानी 23.80 करोड़ रुपये
ता रा रमपम3.66 करोड़ रुपये

मर्दानी 3 के बारे में

मर्दानी 3 को आयुष गुप्ता ने लिखा है और इसका निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है. इस फिल्म की रिलीज इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि यह रानी मुखर्जी के हिंदी सिनेमा में 30 साल पूरे होने के मौके पर आई है. यह 2019 में आई मर्दानी 2 का सीक्वल और फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. फिल्म में रानी के साथ जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम किरदारों में नजर आ रही हैं. कहानी 93 लापता लड़कियों के मामले की जांच पर आधारित है.

यह भी पढ़ेंMardaani 3: मर्दानी 3’ में खौफ का नया नाम ‘अम्मा’, मल्लिका प्रसाद का खौफनाक अवतार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola