Mirzapur The Movie Box Office Day 3: आलिया भट्ट को पछाड़ मिर्जापुर ने दिखाया भौकाल, 100 करोड़ क्लब से बस इतने इंच दूर

Updated:
विज्ञापन

मिर्जापुर द मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम

मिर्जापुर द मूवी ने वीकेंड में भौकाल मचा दिया. थियेटर्स में क्राइम थ्रिलर देखने वालों की भीड़ लग गई और धड़ाधड़ टिकट बिकने लगे. 6 सितंबर को इसने 36 करोड़ कमाए. आइये जानते हैं अब तक का टोटल कलेक्शन कितना हुआ.

विज्ञापन

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3: मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की और वीकेंड में भी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी. दर्शक थियेटर्स में क्राइम थ्रिलर देखने पहुंचे. यही वजह है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

विज्ञापन

मिर्जापुर द मूवी ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

Sacnilk के मुताबिक, मिर्जापुर द मूवी ने रविवार यानी 7 सितंबर को धुआंधार कमाई करते हुए 11,344 शोज से 36.00 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 112.35 करोड़ हो गया, जबकि अब तक का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ तक पहुंच चुका है.

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस डे 3 कलेक्शन
मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस डे 3 कलेक्शन

वहीं, ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का जलवा देखने को मिला. तीसरे दिन फिल्म ने विदेशों में 7.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस बढ़कर 20.00 करोड़ हो गया. इन सभी आंकड़ों को मिलाकर मिर्जापुर द मूवी का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 132.35 करोड़ तक पहुंच गया है.

View on Instagram

इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को मिर्जापुर द मूवी ने छोड़ा पीछे

मिर्जापुर की इस बड़ी वीकेंड ओपनिंग ने पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु को भी बॉक्स ऑफिस किंग बना दिया है. मूवी ने अल्फा (60 करोड़), बंटवारा 1947 (38.08 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

मिर्जापुर द मूवी के बारे में

अमेजन एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट की पेशकश मिर्जापुर द मूवी को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले की जिम्मेदारी पुनीत कृष्णा ने संभाली है. इसे हिंदी और तेलुगु भाषाओं में 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कालीन भैया का भौकाल जारी: ‘Mirzapur: The Movie’ ने 2 दिन में हिलाया बॉक्स ऑफिस, वर्ल्डवाइड कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola