Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Look: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी के साथ फैशन और ट्रेडिशन का बेहतरीन संगम पेश किया. शादी के इस खास मौके पर दोनों ने अपने आउटफिट्स में भारतीय विरासत और ट्रेडिशनल आर्ट की छटा बखूबी दिखाई. इस रॉयल और भव्य शादी की स्टाइलिंग अमी पटेल ने की, जबकि कपड़ों का डिजाइनर टच अनामिका खन्ना का रहा. View this post on Instagram A post shared by ELLE India (@elleindia) विजय देवरकोंडा का शाही लुक विजय देवरकोंडा ने इस शादी में आईवरी धोती के साथ विविड वर्मिलियन अंगवस्त्रम पहना, जो उनके लुक में ट्रेडिशनल टच दे रहा था. अंगवस्त्रम पर मंदिर और जंगल की प्रेरित कढ़ाई ने आउटफिट को शानदार बनाया. इस लुक को पारंपरिक सोने के आभूषण, पवित्र धागे और ताजगी भरी जैस्मीन की माला के साथ पूरा किया गया, जिससे उनकी उपस्थिति और भी भव्य नजर आई. रश्मिका मंदाना की ग्लोइंग रस्ट-ऑरेंज साड़ी दुल्हन रश्मिका मंदाना ने ग्लोइंग रस्ट-ऑरेंज साड़ी पहनी, जिसका बॉर्डर बोल्ड रेड और एंटीक गोल्ड में सजाया गया था. साड़ी पर मंदिर की प्रेरित बारीक कढ़ाई और हैंड एम्ब्रॉयडरी ने इसे और भी गहराई दी. साथ ही गोल्ड ज्वैलरी और फूलों की माला ने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया और शादी की भव्यता को चार चांद लगा दिए. डिजाइनर ने नहीं डाला आउटफिट्स में माॅडर्न टच डिजाइनर अनामिका खन्ना ने ElleIndia से बातचीत में कहा, “यह मेरा पहला मौका था कि मैं विजय के लिए डिजाइन कर रही थी और रश्मिका के लिए भी पहले काम किया था, लेकिन यह पहली बार था जब मैं दोनों को साथ समझ रही थी. हमारी कोशिश थी कि कपड़े उनके संस्कृति और ट्रेडिशन के साथ पूरी तरह मेल खाते हों. हमें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं थी. न तो इसे मॉडर्न बनाने की कोशिश थी, न कोई स्टेटमेंट देने की. बस यह सुनिश्चित करना था कि कपड़े उनके दिल की भावनाओं के मुताबिक हों. यह मेरे लिए एक बेहद खास और खुशी भरा अनुभव था.” इस शादी में आउटफिट्स ने न सिर्फ ट्रेडिशनल भारतीय विरासत को जीवंत किया, बल्कि रश्मिका और विजय की खुशियों और नए जीवन की शुरुआत को भी और यादगार बना दिया. यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका-विजय, पहली तस्वीरें आई सामने