Regina Cassandra Net Worth: जाट की लेडी विलेन रेजिना कैसेंड्रा हैं करोड़ों की मालकिन, जानिए कितनी है नेट वर्थ
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Apr 2025 12:04 PM
Regina Cassandra Net Worth
Regina Cassandra Net Worth: सनी देओल की फिल्म जाट में रेजिना कैसेंड्रा ने अहम किरदार निभाई है. उनके बारे में फैंस जानना चाहते हैं. चलिए आपको बताते हैं उन्होंने किन-किन फिल्मों में काम किया है और उनकी नेट वर्थ कितनी है.
Regina Cassandra Net Worth: सनी देओल की नयी फिल्म जाट की हीरोइन रेजिना कैसेंड्रा के चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं. फिल्म में उनका लुक, अंदाज, एक्टिंग दर्शकों को पसंद आया है. रेजिना का जन्म 13 दिसंबर, 1990 को चेन्नई में हुआ था. उन्होंने छोटे से उम्र में ही टीवी पर काम करना शुरू कर दिया था. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत में एक बच्चों के शो को होस्ट किया था. उस समय वह सिर्फ 9 साल की थी. एक्ट्रेस ने फिल्म कंडा नाल मुधाल से तमिल सिनेमा में कदम रखा, जो साल 2005 में रिलीज हुई थी. चलिए आपको बताते हैं उनकी नेट वर्थ कितनी है.
रेजिना कैसेंड्रा की नेट वर्थ
रेजिना कैसेंड्रा ज्यादातर तमिल और तेलुगु सिनेमा में काम कर चुकी है. उन्होंने केडी बिल्ला किलाडी रंगा, मानगरम और इवारू जैसी फिल्मों में काम किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की नेट वर्थ 14 करोड़ रुपये है. फिल्म जाट के लिए उन्होंने 80-90 लाख रुपये की फीस मिली है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. अबतक उन्होंने इंस्टा पर 711 पोस्ट किए हैं. इंस्टा पर उनकी बेहद ग्लैमरस तसवीरें मौजूद है. वह एथनिक के साथ-साथ ट्रेडिशनल आउटफिट में भी काफी खूबसूरत लगती है.
बॉलीवुड के इस फिल्म में रेजिना ने सोनम कपूर संग किया था काम
रेजिना कैसेंड्रा, सोनम कपूर के साथ फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में काम किया था, जिसमें वह एक लेस्बियन लड़की के रोल में दिखी थी. ये फिल्म साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई. इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था. उन्होंने ‘रॉकेट बॉयज’ ,‘जांबाज हिंदुस्तान के’ ’शूरवीर’ जैसे मूवीज में काम किया है. इसके अलावा वह वेब सीरीज ‘फर्जी’ में शाहिद कपूर के साथ काम कर चुकी हैं.
यहां पढ़ें- Box Office Report: 13वें दिन सिकंदर हिट हुई या फ्लॉप, सलमान खान की फिल्म ने अबतक कितने करोड़ का किया कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










