Box Office Report: 13वें दिन सिकंदर हिट हुई या फ्लॉप, सलमान खान की फिल्म ने अबतक कितने करोड़ का किया कलेक्शन

Published by :Divya Keshri
Published at :11 Apr 2025 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
Sikandar box Office collection day 13

Sikandar box Office collection day 13

Box Office Report: सलमान खान की फिल्म सिकंदर जिस उम्मीद से बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, उस उम्मीद से परफॉर्म नहीं कर पाई. सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं और अबतक ये सिर्फ 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा ही पार कर पाई है.

विज्ञापन

Box Office Report: बड़ी उम्मीदों और स्टार पावर के साथ फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. जोर-शोर से प्रमोशन के बाद भी सलमान की मूवी को लेकर टिकट खिड़की पर दर्शकों का क्रेज नहीं दिखा. शुरुआती कलेक्शन कमजोर रहा और वीकेंड पर भी कोई खास कमाई मूवी नहीं कर पाई. मूवी के 13वें दिने का कलेक्शन सामने आ गया है. दूसरी तरफ सनी देओल की जाट भी थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है.

13वें दिन सिकंदर की कमाई

ईद वीकेंड पर सिकंदर रिलीज हुई थी और मेकर्स की उम्मीद पर मूवी खरा उतर नहीं पाई. इसका असर फिल्म की कमाई पर साफ दिख रहा है. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई काफी कम हो गई है और माना जा रहा है कि तीसरे हफ्ते में फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहेगा. sacnilk के मुताबिक फिल्म ने 13वें दिन 3 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई अब लाखों रुपये में सिमट गई है. टोटल कमाई अबतक इसने सिर्फ 108.15 करोड़ रुपये की है.

डे वाइज जानें सिकंदर की कमाई

  • Sikandar Box Ofice Collection Day 1: 26 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 29 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 3: 19.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 4: 9.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 5: 6 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 6: 3.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 7: 4 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 8: 4.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 9: 1.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 10: 1.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 11: 1.35 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 12: 7 लाख रुपये
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 13: 3 लाख रुपये
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 14: 8 लाख रुपये

टोटल कमाई- 107.83 करोड़

यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola