Ramayana में भगवान हनुमान का रोल निभाने पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, जाट एक्टर बोले- यह किरदार निभाना थोड़ा…
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Apr 2025 10:43 AM
Sunny Deol YRF Return
Ramayana: फिल्म रामायण में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर नजर आएंगे. इसमें भगवान हनुमान का रोल सनी देओल निभा रहे हैं. फिल्म में अपने किरदार को लेकर जाट एक्टर ने बात की. सनी की जाट 10 अप्रैल को देश सहित दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है.
Ramayana: नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित रामायण में रणबीर कपूर, भगवान राम, केजीएफ फेम यश- रावण और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखेंगी. पहली बार रणबीर, साई के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. नमित मल्होत्रा की ओर से निर्मित फिल्म में दर्शक सनी देओल को भी देख सकेंगे. सनी भगवान हनुमान का किरदार प्ले कर रहे हैं. सनी जो अपनी फिल्म जाट की रिलीज की तैयारी में लगे हुए हैं, उन्होंने रामायण में अपने किरदार को लेकर बात की.
रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाने पर सनी देओल ने क्या कहा
सनी देओल ने पिंकविला मास्टरक्लास में फिल्म रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाने पर कहा, ”हम सब एक्टर्स हैं और अपना बेस्ट दे रहे हैं. हनुमान जी का किरदार निभाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि कोई कुछ गलत नहीं करना चाहता है.” जब उनसे पूछा गया कि वह कब से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. इसपर जाट एक्टर ने कहा ”मैं अभी इसपर बात नहीं कर सकता.”
सनी देओल बोले- रामायण के लिए उत्साहित हूं
सनी देओल ने कहा कि, ”एक एक्टर का जॉब होता है परफॉर्म करना और अपने किरदार को लेकर उत्साहित होना. एक एक्टर होने के नाते आपको अपने डायरेक्टर पर विश्वास होना चाहिए. तकनीक अब इतनी अच्छी तरह से विकसित हो चुकी है कि आपको यकीन हो जाता है. मुझे याद है कि मैं सुपरमैन को देखकर हैरान रह गया था.अब भारत में तकनीक बेहतर हो रही है. चल जाएगा वाली बात अब कम हो गई है और परफेक्शन पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. मैं रामायण को लेकर बहुत उत्साहित हूं क्यों नमित ये काम कर रहा है और वह इस समय दुनिया भर में विशेष प्रभाव वाली कंपनियों का संचालन कर रहे हैं. वह रामायण बनाने के लिए सही इंसान है. वह रामायण को विश्वसनीय बनाना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें कहानी पर विश्वास है.”
यहां पढ़ें- Laughter Chefs 2: निया शर्मा के बाद अब टीवी की इस हसीना की शो में हुई एंट्री, मन्नारा चोपड़ा ने कहा अलविदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










