Raid 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में रेड 2 फ्लॉप या हिट होने के कगार पर, टोटल कमाई जान होगी हैरानी

Published by : Ashish Lata Updated At : 19 May 2025 5:01 PM

विज्ञापन

Raid 2 Lifetime Box Office Collection

Raid 2 Worldwide Collection: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छा रिव्यू मिला था. यही वजह है कि रिलीज के 18 दिनों में इसने भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई कितनी रही.

विज्ञापन

Raid 2 Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन-दिनों रेड 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित फिल्म रिलीज के 18 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. इसमें अजय देवगन आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाकर फैंस का दिल जीत रहे हैं. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड अब तक मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की.

वर्ल्डवाइड रेड 2 ने कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की रेड 2 ने दुनियाभर में 201.60 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही मूवी ने स्काई फोर्स, शैतान, सिकंदर, जाट और केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. भारत में एक्शन थ्रिलर ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसने 7 दिनों के भीतर ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर छावा के बाद साल 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी.

रेड 2 का कलेक्शन

  • Raid 2 Week 1 Collection- 95.75 करोड़
  • Raid 2 Week 2 Collection- 40.6 करोड़
  • Raid 2 Total Collection- 149.25 करोड़
  • Raid 2 Worldwide Collection- 201.60 करोड़

रेड 2 के बारे में

रेड 2 में अजय भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी अमय पटनायक के रूप में वापसी कर रहे हैं, जो दादा मनोहर भाई की संपत्ति पर छापा मारता है. फिल्म में वाणी कपूर भी हैं. साथ ही सौरभ शुक्ला भी एक स्पेशल कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं. सीक्वल में अमित सियाल, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और सुप्रिया पाठक जैसे दमदार कलाकार भी हैं.

यह भी पढ़ें- Jyoti Malhotra की गिरफ्तारी पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कितने लोग छुपकर…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola