Project K की स्टारकास्ट ने कितनी चार्ज की फीस, जानें प्रभास-दीपिका के अमाउंट में कितना अंतर?

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Jun 2023 11:19 AM

विज्ञापन

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, प्रोजेक्ट के दीपिका पादुकोण की पहली तेलुगु फिल्म है. फिल्म में प्रभास और दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं. कहा जा रहा है कि यह फिल्म 600 करोड़ रुपये के बजट पर बन रही है.

विज्ञापन

Project K Fees: प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट के में साउथ स्टार कमल हासन की एंट्री हो गई है. नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली इस मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक रिपोर्ट की मानें तो प्रोजेक्ट के लिए प्रभास को तगड़ी फीस मिली है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. वहीं, दीपिका को भी मोटी फीस मिली है. चलिए आपको बताते है स्टारकास्ट की फीस.

प्रोजेक्ट के में प्रभास को मिले इतने करोड़

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, प्रोजेक्ट के दीपिका पादुकोण की पहली तेलुगु फिल्म है. फिल्म में प्रभास और दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं. कहा जा रहा है कि यह फिल्म 600 करोड़ रुपये के बजट पर बन रही है. अब फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन ने अपने ट्विटर पर स्टारकास्ट के फीस के बारे में बताया. उन्होंने लिखा, प्रभास को 150 करोड़ रुपये, कमल हासन को 20 करोड़ रुपये, दीपिका पादुकोण को 10 करोड़ रुपये, अमिताभ बच्चन को 20 करोड़ रुपये, दिशा पाटनी को 20 करोड़ रुपये मिले है.

कमल हासन नजर आएंगे प्रोजेक्ट के में

फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन ने अपने ट्वीट में प्रोजेक्ट के का बजट बताया है, जो 600 करोड़ है. हाल ही में खबर आई है कि इससे कमल हासन भी जुड़ गए है. रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ स्टार एक खलनायक का किरदार निभाएंगे, जो प्रभास को फिल्म में कड़ी टक्कर देंगे. कहा जा रहा है कि फिल्म का दो पार्ट होगा. फिल्म का पहला भाग, जो प्री-प्रोडक्शन चरण में है, अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होने वाली है.

Also Read: कैटरीना कैफ की इस फिल्म के लिए विक्की कौशल ने दिया था ऑडिशन, इस वजह से हो गए थे रिजेक्ट

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में

दीपिका पादुकोण अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ की शूटिंग में बिजी है. फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्माण कर रही मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने तस्वीर शेयर किया था. पिछली बार एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola