Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: रिलीज के दूसरे दिन ही फुस्स हुई फिल्म, नहीं मिला दर्शकों का साथ

Updated:
विज्ञापन

पूजा हेगड़े, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई दूसरे दिन बढ़ने के बजाय घट गई. वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 2: निर्देशक डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. पहले दिन औसत शुरुआत करने वाली इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की कमाई दूसरे दिन और नीचे आ गई. आइए आपको दूसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं.

विज्ञापन

बस दूसरे दिन इतना कलेक्शन कर पाई फिल्म

‘है जवानी तो इश्क होना है’ को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं और कमाई के आंकड़े बताते हैं कि इसका धीमा पड़ता दिख रहा है. पहले दिन फिल्म ने लगभग 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. Sacnilk के अनुसार, दूसरे दिन इसकी कमाई 7.25 करोड़ के करीब रही. दोनों दिनों को मिलाकर फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 16.38 करोड़ और नेट कलेक्शन 14.75 करोड़ तक पहुंच गया है.

फिल्म की कहानी

कहानी की बात करें तो फिल्म में वरुण धवन की जिंदगी दिखाई गई है, जिसकी पत्नी बनी (मृणाल ठाकुर) उससे तलाक लेने का फैसला करती है क्योंकि वह उसकी पर्सनल लाइफ और बच्चों की चाहत से परेशान हो जाती है. बाद में उसकी जिंदगी में प्रीत (पूजा हेगड़े) की एंट्री होती है और कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है जब दोनों महिलाएं एक साथ प्रेग्नेंट हो जाती हैं. इसी स्थिति से फिल्म में कॉमेडी और कन्फ्यूजन का तड़का लगाया गया है.

बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ हिंदी बाजार में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है. शनिवार को इस फिल्म ने हिंदी शोज से 2 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. वहीं हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ भी 4.71 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर चुकी है, जिससे ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई पर और दबाव बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें- मृणाल-पूजा को डायमंड, वरुण को मिली लाखों की घड़ी, बोले- करण जौहर भी नहीं देते ऐसे गिफ्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola