Peddi Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘पेड्डी’, 3 दिन में 100 करोड़ पार हुई राम चरण-जाह्नवी की फिल्म

Updated:
विज्ञापन

राम चरण, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Peddi Box Office Collection Day 3: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए आपको तीसरे दिन की कमाई बताते हैं.

विज्ञापन

Peddi Box Office Collection Day 3: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ ने रिलीज के पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस और विवाद देखने को मिले, लेकिन इसका असर दर्शकों की संख्या पर खास दिखाई नहीं दिया. फिल्म ने तीसरे दिन की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

‘पेड्डी’ की कमाई बढ़ी

Sacnilk के मुताबिक ‘पेड्डी’ ने रिलीज के केवल तीन दिनों के भीतर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन बढ़कर 125.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 149.07 करोड़ रुपये हो चुका है.

वर्ल्डवाइड कितनी हुई कमाई?

तीसरे दिन ‘पेड्डी’ ने ओवरसीज मार्केट में 8 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल विदेशी कमाई 42 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 191.07 करोड़ रुपये हो गया है.

जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर विवाद तेज

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन इसके साथ ही यह विवादों में भी घिरी हुई है. जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है. कुछ चैट लीक और फिल्म में उनके रोल को दिखाने के तरीके पर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं. सोशल मीडिया पर बढ़ती आलोचना के बाद फिल्म के निर्माताओं ने माफी मांगी है. साथ ही उन्होंने कहा है कि दर्शकों की राय को ध्यान में रखते हुए फिल्म में कुछ जरूरी बदलाव किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: रिलीज के दूसरे दिन ही फुस्स हुई फिल्म, नहीं मिला दर्शकों का साथ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola