कैटरीना कैफ की इस फिल्म के लिए विक्की कौशल ने दिया था ऑडिशन, इस वजह से हो गए थे रिजेक्ट

जब तक है जान में शाहरुख खान ने मेजर समर आनंद का किरदार निभाया था. मूवी में किंग खान के दोस्त जैन मिर्जा का किरदार शारिब हाशमी ने निभाया था. हालांकि इस किरदार को विक्की कौशल निभाना चाहते थे.
Jab Tak Hai Jaan: विक्की कौशल बॉलीवुड के दमदार एक्टर माने जाते है. विक्की ‘मसान’ के बाद ‘उर्फी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में अपने प्रदर्शन से सभी को इम्प्रेस कर चुके है. लेकिन क्या आपको मालूम है एक्टर ने शाहरुख खान की फिल्म जब तक है जान के लिए ऑडिशन दिया था. फिल्म में विक्की ने किंग खान के दोस्त के लिए ऑडिशन दिया था. हालांकि वो इसके लिए सेलेक्ट नहीं हो पाए. सालों बाद ये खुलासा हुआ है.
जब तक है जान में के लिए विक्की कौशल ने दिया था ऑडिशन
जब तक है जान में शाहरुख खान ने मेजर समर आनंद का किरदार निभाया था. फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने भी अहम रोल प्ले किया था. मूवी में किंग खान के दोस्त जैन मिर्जा का किरदार शारिब हाशमी ने निभाया था. हालांकि, विक्की कैशल ने भी ज़ैन की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन सफल नहीं हो पाए. इस बारे में शारिब ने खुलासा किया.
इस वजह से विक्की हुए थे रिजेक्ट
शारिब हाशमी ने आजतक के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि, विक्की ने जैन के किरदार के लिए ऑडिशन दिया, लेकिन फिल्म की टीम को विक्की ज़ैन के किरदार के लिए उपयुक्त नहीं लगे. इस कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया था. जिसके बाद जैन का रोल शारिब को मिला. बता दें कि फिल्म में कैटरीना भी थी, जो विक्की की पत्नी है. कुछ साल पहले ही दोनों ने राजस्थान में बड़े ही धूम-धाम से शादी किया है.
विक्की कौशल की आने वाली फिल्म
पिछली बार विक्की कौशल फिल्म जरा हटके जरा बचके में सारा अली खान के साथ दिखे थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इसके गानों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया. विक्की अगली बार मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित सैम बहादुर में दिखाई देंगे. वहीं कैटरीना कैफ, सलमान खान संग फिल्म टाइगर 3 में दिखाई देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










