Param Sundari Box Office Records: 'परम सुंदरी' ने तोड़ा जाह्नवी कपूर की इन फिल्मों का रिकॉर्ड, अब निशाने पर ये 4 शामिल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Aug 2025 2:08 PM
फिल्म ‘परम सुंदरी’ बोक्स ऑफिस रिकार्ड्स. Image Source: Instagram
Param Sundari Box Office Records: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने रिलीज के दो दिन में 16.25 करोड़ रुपये कमा लिए. इसी के साथ इसने जाह्नवी कपूर की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.
Param Sundari Box Office Records: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. तुषार जलोटा के निर्देशन और दिनेश विजान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म का गाना ‘परदेसिया’ पहले ही सुपरहिट हो चुका है, वहीं थिएटर्स में भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब फिल्म ने दो दिनों में जाह्नवी कपूर की 2 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. साथ ही इसने रकुल प्रीत की फिल्म को भी पछाड़ दिया है. आइए रिपोर्ट बताते हैं.
परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही यह फिल्म जान्हवी कपूर के करियर की टॉप ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई और उनकी पांचवीं सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई. वहीं, sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और फिल्म ने लगभग 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. दो दिनों का कुल कलेक्शन मिलाकर अब तक फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
इसी के साथ सिर्फ दो दिनों में ही ‘परम सुंदरी’ ने जान्हवी की कई पिछली फिल्मों को पछाड़ दिया है.
- ‘उलझ’ – 9.07 करोड़ (लाइफटाइम कलेक्शन)
- ‘मिली’ – 2.82 करोड़ (लाइफटाइम कलेक्शन)
इस लिस्ट में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत की सिंह की ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 12.85 करोड़ (लाइफटाइम कलेक्शन) भी शामिल है.
जान्हवी की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट
अब नजरें इस बात पर हैं कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और कौन-से रिकॉर्ड तोड़ती है. जान्हवी की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट इस समय कुछ यूं है –
- धड़क – 74.19 करोड़
- देवरा पार्ट 1 – 62.12 करोड़
- मिस्टर एंड मिसेज माही – 36.34 करोड़
- रूही – 21.93 करोड़
- परम सुंदरी – 16.25 करोड़ (2 दिन का कलेक्शन)
जाहिर है कि ‘परम सुंदरी’ तेजी से टॉप 5 लिस्ट में ऊपर चढ़ रही है और आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










