हाजीपुर लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर
Bihar News: हाजीपुर में कंप्यूटर व्यवसायी से हथियार के बल पर हुई लूटकांड मामले का पुलिस ने खुलासा किया. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कंप्यूटर व्यवसायी से हुई लूटपाट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है .
Bihar News: (शेखर शुक्ला) हाजीपुर में औद्योगिक थाना क्षेत्र में कंप्यूटर व्यवसायी के साथ हुई लूटपाट मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरा मोहल्ला निवासी गणेश सिंह के पुत्र सोनू कुमार तथा बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर निवासी रामलाल सिंह के पुत्र रवि सिंह के रूप में हुई है.
7 अप्रैल को हुई थी लूट की घटना
सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीते 7 अप्रैल को औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजपूत कॉलोनी के समीप दुकान बंद कर घर लौट रहे कंप्यूटर व्यवसायी रजनीश कुमार जायसवाल से देर शाम लूटपाट की घटना हुई थी. दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर व्यवसायी को रोक लिया और उनके पास से हार्ड डिस्क, बाइक की चाबी, डायरी, जमीन के कागजात, इनवॉइस बिल तथा टिफिन लूटकर फरार हो गए थे. घटना के बाद पीड़ित व्यवसायी ने औद्योगिक थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम में औद्योगिक थानाध्यक्ष अरविंद पासवान, एएसआई बी.एन. झा सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था. पुलिस ने मानवीय सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में कबूला जुर्म
थाना लाकर पूछताछ किए जाने पर दोनों आरोपियों ने कंप्यूटर व्यवसायी से हुई लूटपाट में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की.
अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में शामिल अन्य साथियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रवि सिंह के खिलाफ बिदुपुर थाना में पहले से भी लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










