हाजीपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, टूटीं दुकानें तो मायूस हुए फुटकर दुकानदार; अफसरों ने साधी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान मे शामिल अधिकारी | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर के रामाशीष चौक पर रक्षाबंधन के दिन प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। फुटकर दुकानदारों की दुकानें टूटने से त्योहार के दिन रोजी-रोटी का संकट गहराया।

विज्ञापन

Remove encroachment in Hajipur : हाजीपुर में रक्षाबंधन पर शुक्रवार को जब शहर में बाजार गुलजार था, उसी दौरान रामाशीष चौक पर प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो गया. जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में सुबह करीब 11 बजे कार्रवाई शुरू की गयी. सड़क किनारे और आसपास किये गये अतिक्रमण को हटाते हुए कई दुकानों और अस्थायी दुकानों को तोड़कर हटा दिया गया. कुछ सामान भी जब्त किये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

बस-टेंपो चालकों को भी दी गयी चेतावनी

अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने दुकानदारों को दोबारा सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी. रामाशीष चौक पर बस और टेंपो चालकों को भी वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने से मना किया गया. अचानक शुरू हुई कार्रवाई के कारण कुछ देर तक चौक पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

त्योहार पर दुकान उजड़ी, चेहरे पर दिखी मायूसी

कार्रवाई के दौरान सबसे भावुक तस्वीर उन फुटकर दुकानदारों की रही, जो रक्षाबंधन पर राखी, मिठाई और त्योहार से जुड़ा सामान बेचकर कमाई की उम्मीद में दुकान लगाये बैठे थे. त्योहार के दिन ही दुकान हटाये जाने के बाद कई दुकानदार बेबस और मायूस नजर आये. दुकानदारों के सामने अब परिवार की रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

अतिक्रमण हटाओ अभियान मे शामिल अधिकारी  | Prabhat Khabar Network
अतिक्रमण हटाओ अभियान मे शामिल अधिकारी | Prabhat Khabar Network

लोग बोले- अतिक्रमण हटाना जरूरी, लेकिन समय का भी रखा जाता ध्यान

स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क और चौक को अतिक्रमण मुक्त रखना जरूरी है, लेकिन त्योहार के दिन फुटकर दुकानदारों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई से उनकी परेशानी बढ़ गयी. लोगों का कहना था कि प्रशासन को अभियान के लिए समय और परिस्थितियों का भी ध्यान रखना चाहिए था.

अफसरों ने कार्रवाई पर कुछ भी बोलने से किया इनकार

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मौजूद कार्यपालक पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों से कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने बयान देने से साफ इनकार कर दिया. अधिकारियों ने कहा कि कार्रवाई वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर की जा रही है और इस संबंध में प्रतिक्रिया भी वरीय पदाधिकारी ही देंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन