रक्षाबंधन पर भी नहीं टूटा KYP संचालकों का हौसला, चौथे दिन धरने पर डटे; बोले- रिन्यूवल नहीं तो आंदोलन जारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो- 77- आंदोलन के दौरान डॉ आनंद रंजन झा एवं अन्य केंद्र संचालक | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर में केवाईपी केंद्र संचालकों का धरना चौथे दिन भी जारी है। रिन्यूवल और लंबित भुगतान की मांग को लेकर रक्षाबंधन के दिन भी संचालक धरने पर डटे रहे।

विज्ञापन

Hajipur News : KYP केंद्रों के संचालन से जुड़ी मांगों को लेकर केंद्र संचालकों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा. रक्षाबंधन जैसे त्योहार के बावजूद हाजीपुर समेत कई केंद्रों के संचालक अपने निजी कार्यक्रम छोड़कर धरनास्थल पर डटे रहे. आंदोलनकारियों का कहना है कि वर्षों से संचालित KYP केंद्रों का कामकाज बाधित होने से संचालकों के साथ बिहार के हजारों युवा भी प्रभावित हो रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

रिन्यूवल और एडमिशन शुरू करने की मांग

KYP वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. आनंद रंजन झा ने बताया कि केंद्र संचालकों की मुख्य मांग पुराने KYP केंद्रों का तत्काल रिन्यूवल करना है. उनका कहना है कि नवीनीकरण के बाद प्रशिक्षण और नये एडमिशन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाये, ताकि युवाओं को इसका लाभ मिल सके.

इसके साथ ही करीब आठ महीने से लंबित बिलों का भुगतान करने की मांग भी आंदोलनकारियों ने उठायी है.

चार दिन से धरना, अब तक ठोस पहल नहीं

आंदोलनकारियों ने कहा कि लगातार चार दिनों से धरना चल रहा है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई है. केंद्र संचालकों ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी मांगों पर निर्णय होने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जायेगा.

उन्होंने नारा दिया, "जब तक रिन्यूवल नहीं, तब तक धरना जारी रहेगा और जब तक एडमिशन नहीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा."

गर्दनीबाग में महाधरना जारी रखने की चेतावनी

केंद्र संचालकों ने सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर स्पष्ट और ठोस निर्णय लेने की मांग की है. आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक गर्दनीबाग में महाधरना जारी रहेगा.

उनका कहना है कि KYP केंद्रों का संचालन जल्द शुरू नहीं हुआ तो इसका असर केवल केंद्र संचालकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रशिक्षण और एडमिशन का इंतजार कर रहे बड़ी संख्या में युवाओं पर भी पड़ेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन