ePaper

Saiyaara Box Office Record: वर्ल्डवाइड फिर सैयारा ने रचा इतिहास, शाहरुख की 'जवान' को पछाड़ बनी दूसरी ब्लॉकबस्टर, अब पठान की बारी

Updated at : 29 Aug 2025 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
Saiyaara Box Office Record

'सैयारा' ने यूके बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा शाहरुख खान की 'जवान' का रिकॉर्ड. Image Source: Instagram

Saiyaara Box Office Record: मोहित सूरी की निर्देशित वाईआरएफ की म्यूजिकल फिल्म 'सैयारा' ने यूके बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है. शाहरुख खान की 'जवान' को पछाड़ते हुए यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी.

विज्ञापन

Saiyaara Box Office Record: वाईआरएफ की म्यूजिकल फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती जा रही है. रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन–जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 जैसी दो मेगा रिलीज के बीच भी फिल्म ने अपना जलवा कायम रखा. अब इसने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, ‘सैयारा’ ने शाहरुख खान की ‘जवान’ को पीछे छोड़ते हुए यूनाइटेड किंगडम में अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है. आइए आपको पूरी रिपोर्ट बताते हैं.

सैयारा ने शाहरुख खान की ‘जवान’ को दी पटखनी

सैयारा ने कुछ दिनों पहले 3.103 मिलियन पाउंड कमाए थे, जो ‘जवान’ से बस कुछ सौ पाउंड कम है. वहीं, अब बीते दिन सुबह की कमाई के साथ, सैयारा ने यूके बॉक्स ऑफिस चार्ट पर ‘जवान’ को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने न सिर्फ दूसरे और तीसरे हफ्ते बल्कि चौथे और पांचवें हफ्ते में भी अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड बनाया है. पांचवे हफ्ते में भी फिल्म ने किसी भी भारतीय फिल्म का दूसरा सबसे ज्यादा कलेक्शन किया और ओवरसीज मार्केट में $19.30 मिलियन (लगभग ₹161 करोड़) कमा लिए हैं.

यूके बॉक्स ऑफिस टॉप 10

  1. Pathaan (2023) – GBP 4,381,000
  2. Saiyaara (2025, 42 Days) – GBP 3,115,000
  3. Jawan (2023) – GBP 3,103,000
  4. Dhoom 3 (2013) – GBP 2,711,000
  5. Bajrangi Bhaijaan (2015) – GBP 2,662,000
  6. My Name Is Khan (2010) – GBP 2,626,000
  7. Dangal (2016) – GBP 2,563,000
  8. Kabhi Khushi Kabhie Gham (2001) – GBP 2,525,000
  9. Animal (2023) – GBP 2,408,000
  10. P.K. (2014) – GBP 2,387,000

विदेशी बाजार में दबदबा

यूके इस फिल्म के लिए सबसे बड़ा मार्केट साबित हुआ है, उसके बाद यूएई का नंबर आता है. 2010 के दशक में जहां यूके मार्केट की पकड़ कमजोर हो गई थी, वहीं सैयारा ने विदेशों में अब तक 19.30 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ इस ट्रेंड को पलट दिया और पुराने सुनहरे दौर की याद ताजा कर दी.

यह भी पढ़े: Coolie Box Office Collection Day 16: रजनीकांत की फिल्म 300 करोड़ क्लब के करीब, जानें अबतक का टोटल कलेक्शन

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola