Mardaani 3: तीसरे हफ्ते भी नहीं थमी ‘मर्दानी 3’,18वें दिन का कलेक्शन देख चौंक जाएंगे आप

Updated:
विज्ञापन
Mardaani 3: तीसरे हफ्ते भी नहीं थमी ‘मर्दानी 3’,18वें दिन का कलेक्शन देख चौंक जाएंगे आप

Mardaani 3 Box Office Collection Day 18: रानी मुखर्जी की दमदार कॉप थ्रिलर मर्दानी 3 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. शुरुआती दिनों में अच्छी पकड़ बनाने के बाद अब फिल्म वीकडेज में हल्की गिरावट का सामना कर रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक डे 18 पर फिल्म ने सीमित कमाई की, मगर कुल कलेक्शन 50 करोड़ क्लब की तरफ तेजी से बढ़ चुका है.

विज्ञापन

Mardaani 3 Box Office Collection Day 18: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में बनी हुई है. नई रिलीज के दबाव के बावजूद फिल्म अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है और फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक्शन और इमोशन से भरी ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं. फिल्म की शुरुआत दमदार रही थी और अब तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन पूरी तरह थमी नहीं है. वीकेंड के बाद फिल्म को मंडे टेस्ट में असली परीक्षा देनी पड़ी, जहां कलेक्शन में हल्की गिरावट दर्ज की गई.

18 वें दिन फिल्म की कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 18 वें दिन करीब 0.50 करोड़ रुपये  का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 44.75 करोड़ तक पहुंच गया है. तीसरे सोमवार को ऑक्यूपेंसी 9 प्रतिशत के आसपास रही, जो बताती है कि दर्शकों की दिलचस्पी अब भी बनी हुई है, भले ही भीड़ पहले जैसी न हो.

तीसरे हफ्ते की चुनौती

तीसरे हफ्ते में आमतौर पर फिल्मों की कमाई में गिरावट आ जाती है, खासकर जब नई फिल्में रिलीज हो चुकी हों. ‘मर्दानी 3’ को भी इसी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. मर्दानी 3 के बाद शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो रिलीज के बाद से ही मर्दानी को जोरदार टक्कर दे रही है. हालांकि, फिल्म ‘मर्दानी 3’ का कंटेंट और रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस अब भी चर्चा में है. अगर वीकेंड पर दोबारा उछाल आता है तो फिल्म 50 करोड़ क्लब के करीब पहुंच सकती है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई किस दिशा में जाती है और क्या यह लंबी रेस की खिलाड़ी साबित होती है या नहीं.

फिल्म के बारे में

फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के दमादार किरदार में नजर आ रही हैं. फिल्म की कहानी महिला के साथ अपराध और क्राइम नेटवर्क के खिलाफ उनकी लड़ाई को दिखाती है, जो दर्शकों को लगातार सिनेमाघरों में खींच रही है.

यह भी पढ़ें: Tu Yaa Main: फर्स्ट मंडे टेस्ट में पास या फेल? जानें चौथे दिन की कमाई

जल्द आ रहा ये वीडियो

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola