अस्पताल में भर्ती सलीम खान, सलमान खान पहुंचे, सामने आया वीडियो

Salim Khan With Salman Khan
Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर मिलते ही सलमान खान तुरंत अस्पताल पहुंचे. फैंस और परिवार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.
Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की अचानक तबियत बिगड़ने से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में चिंता का माहौल है. उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया. ऐसे में उनके बेटे सलमान भी आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे हैं.
तबियत बिगड़ने पर तुरंत कराया गया अस्पताल में भर्ती
जानकारी के मुताबिक मंगलवार, 17 फरवरी को सलीम खान की तबियत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद परिवार ने उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया. यह अस्पताल उनके घर के पास ही स्थित है, इसलिए उन्हें बिना देरी के इलाज के लिए वहां ले जाया गया. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है, हालांकि बीमारी की सटीक वजह अभी सामने नहीं आई है.
पिता की खबर सुनते ही अस्पताल पहुंचे सलमान खान
पिता की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलते ही सलमान खान तुरंत अस्पताल पहुंचे. अस्पताल परिसर से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी चिंतित नजर आ रहे हैं. काले रंग की टी-शर्ट और पैंट में नजर आए सलमान के आसपास सुरक्षा भी काफी कड़ी दिखी. उनके चेहरे की उदासी ने फैंस की चिंता और बढ़ा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




