O Romeo: चौथे दिन कैसा रहा रिस्पॉन्स? यहां जानिए फिल्म का ताजा कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Feb 2026 11:52 AM

विज्ञापन

ओ रोमियो का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

O Romeo Box Office Collection Day 4: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर स्थिर रफ्तार से आगे बढ़ रही है. फिल्म ने पहले सोमवार को कोई खास कमाई नहीं. आइए आपको चौथे दिन का कलेक्शन बताते हैं.

विज्ञापन

O Romeo Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर इस समय अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वह है ओ रोमियो. शाहिद कपूर की ये फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी. चार दिनों में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा फिल्म ने कमाई कर ली. इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शनाया कपूर की मूवी तू या मैं रिलीज हुई, लेकिन ये फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही. आइए चौथे दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

शानदार ओपनिंग और वीकेंड का दम

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ओ रोमियो ने चौथे दिन सिंगल डिजिट में कमाई की. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने चौथे दिन 4.75 करोड़ रुपये की कमाई है. फिल्म की कमाई घटती जा रही है. अब टोटल कमाई मूवी ने 34.90 करोड़ रुपये की कर ली है. हालांकि शाहिद की ओ रोमियो ‘कबीर सिंह’ के बाद उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है. उनकी पिछली रिलीज तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने पहले सोमवार को 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि देवा का चौथे दिन का कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये रहा था.

डे वाइज ओ रोमियो का कलेक्शन

  • O Romeo Box Office Collection Day 1- 8.5 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 2- 12.65 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 3- 9 करोड़ रुपये
  • O Romeo Box Office Collection Day 4- 4.75 करोड़ रुपये

O Romeo Total Collection- 34.90 करोड़ रुपये

50 करोड़ का आंकड़ा नजरों के सामने

इस शुक्रवार को यानी 20 फरवरी को अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने शहर में’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ऐसे में नये रिलीज से पहले अगर ‘ओ रोमियो’ इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है तो 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पहले हफ्ते में ही पार कर सकती है.

जल्द आ रहा ये वीडियो

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola