Param Sundari Advance Booking: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने बेचे इतने टिकट, देखें आप भी
Published by : Ashish Lata Updated At : 28 Aug 2025 2:16 PM
परम सुंदरी के 14वें दिन का कलेक्शन फोटो- इंस्टाग्राम
Param Sundari Advance Booking: जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर परम सुंदरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. रोमांटिक कॉमेडी को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. अब इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. आइये जानते हैं कैसा रिस्पांस है.
Param Sundari Advance Booking: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड लव स्टोरी परम सुंदरी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 29 अगस्त को दस्तक देगी. इसमें जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फ्रेश जोड़ी देखने को मिल रही है. मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. आइये जानते हैं अब तक इसने कितने टिकट बेच दिए हैं.
परम सुंदरी ने एडवांस बुकिंग में बेचे इतने टिकट
परम सुंदरी की एडवांस बुकिंग भारत में अच्छी शुरुआत करने के लिए टिकट धड़ाधड़ बेच रही है. 27 अगस्त 1 बजे तक मूवी ने बुकमायशो और डिस्ट्रिक्ट ऐप पर ओपनिंग डे के लिए लगभग 10 हजार टिकट बिक चुके हैं. आगे और इसमें तेजी आने की उम्मीद है. मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे मेट्रो सीटीज में फिल्म की भारी मांग देखी गई.
पहले दिन इतनी कमाई कर सकती है परम सुंदरी, ट्रेड एक्सपर्ट ने की भविष्यवाणी
सैयारा के बाद परम सुंदरी के युवा दर्शकों के बीच अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीद है. ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की भविष्यवाणी कर दी है. उनका मानना है कि पहले दिन (ऑर्गेनिक) 5-6 करोड़ की नेट कमाई करेगी.

परम सुंदरी के टिकट की कीमतें
परम सुंदरी के टिकट की कीमतें 95 रुपये से लेकर दिल्ली में रिक्लाइनर के लिए 1500 रुपये तक हैं. सुबह 9 बजे के शो के लिए वीआईपी सीटों की कीमत 500 रुपये है, जबकि रात 11 बजे के बाद की सीटों की कीमत 700 रुपये है.
क्या है परम सुंदरी की कहानी
परम सुंदरी देश के दो बिल्कुल अलग-अलग क्षेत्रों के दो व्यक्तियों के बीच के रिश्ते को दिखाती है. जान्हवी कपूर देखपट्टा सुंदरी दामोदरम पिल्लई का किरदार निभा रही हैं, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली के एक युवा परम सचदेव का किरदार निभा रहे हैं. उनकी कहानियां केरल के खूबसूरत इलाकों में शुरू होती है, लेकिन गलतफहमियां, सांस्कृतिक असमानताएं और परिवार की अपेक्षाओं को कारण वह अलग हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें- Coolie Box Office Record: रजनीकांत की ‘कुली’ ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम, ऋतिक की दूसरी ब्लॉकबस्टर को दिया पछाड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










