ePaper

Coolie Box Office Record: रजनीकांत की 'कुली' ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम, ऋतिक की दूसरी ब्लॉकबस्टर को दिया पछाड़

Updated at : 27 Aug 2025 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
Coolie Box Office Record

रजनीकांत की 'कुली' ने तोड़ा ऋतिक रोशन की 'कृष 3' का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड. Image Source: Instagram

Coolie Box Office Record: रजनीकांत की ‘कुली’ ने 13 दिनों में 264.59 करोड़ कमाए. अब इसी शानदार कमाई के साथ यह फिल्म ऋतिक रोशन की भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म के लाइफटाइम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुकी है और अब इसका अगला टारगेट क्या है, आइए बताते हैं.

विज्ञापन

Coolie Box Office Record: लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने 2025 के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म की रिलीज से ही इसका सीधा मुकाबला ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ से हो रहा है. लेकिन जबरदस्त टक्कर के बावजूद कमाई में ‘कुली’ का बोलबाला बना हुआ है.

इस बीच कुली ने शानदार कमाई के साथ सिर्फ 13 दिनों के अंदर ऋतिक रोशन की शानदार कमाई करने वाली सूपरहीरो फिल्म ‘कृष 3’ के लाइफटाइम रिकॉर्ड को पछाड़ चुकी है. आइए बताते हैं पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

ऋतिक रोशन की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म को छोड़ा पीछे

ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 227.41 करोड़ की ठीक-ठाक कमाई करते हुए 250 करोड़ के करीब पहुंचने जा रही है. जैसे ही यह आंकड़ा पार होगा, वैसे ही ‘वॉर 2’ ऋतिक रोशन के करियर की भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन जाएगी.

हालांकि, अब वॉर 2 को टक्कर देने वाली रजनीकांत की कुली ने यह काम 13 दिनों में कर डाला है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, कुली का अबतक का भारत में नेट कलेक्शन 264.59 करोड़ का हुआ है. इसी कमाई के साथ फिल्म ने ऋतिक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म ‘कृष 3’ के लाइफटाइम रिकॉर्ड (244.05 करोड़) को चकनाचूर कर चुकी है. और अब इसका अगला निशाना ‘वॉर’ है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 303.34 करोड़ का कारोबार किया था.

कुली डे वाइज कलेक्शन

Coolie Box Office Collection Day 1: 65 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 2: 54.75 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 3: 39.5 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 4: 35.25 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 5: 12 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 6: 9.5 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 7: 7.5 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 8: 6.15 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 9: 6.01 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 10: 11.51 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 11: 11.35 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 12: 2.52 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 13: 3.66 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 14: (Early Reports)

Coolie Total Collection: 264.59 करोड़

यह भी पढ़ें: War 2 Box Office Collection Day 14: ‘वॉर 2’ की रिकॉर्ड ओपनिंग के बाद अब सुस्त पड़ा कलेक्शन, कुल कमाई में कितना कमाया? जानें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola