MS Dhoni के साथ जब एक ही फ्रेम में नजर आये सलमान खान, तो क्या हुआ… Video देख फैंस का दिल हो जाएगा खुश

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Jul 2024 7:44 AM

विज्ञापन

MS Dhoni and Salman Khan

आज 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर सलमान खान ने 'कप्तान साहब' की तारीफ की और उनके नाम खास पोस्ट भी लिखा. पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. धोनी के चाहने वाले आज सुबह से ही उनके नाम के मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. धोनी ने अपना बर्थडे बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ मनाया. सलमान ने एक तसवीर ने शेयर किया है, जिसे देख दोनों के फैंस काफी खुश है. पोस्ट पर खूब सारे कमेंट्स और लाइक्स ताबड़तोड़ आ रहे हैं.

सलमान खान के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने मनाया जन्मदिन

महेंद्र सिंह धोनी के लाखों फॉलोअर्स उन्हें उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं. वहीं, सलमान खान ने भी एमएस धोनी के नाम खास पोस्ट लिखा. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर धोनी संग फोटो शेयर की, जिसमें एक्टर बर्थडे बॉय के बगल में खड़े दिख रहे हैं. धोनी के हाथ में केक है और सलमान उन्हें देख रहे हैं. ये तसवीर बहुत प्यारी है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं कप्तान साहब! ये तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Bigg Boss OTT 3: क्या सलमान खान नहीं करेंगे ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को होस्ट, जानें क्या कहती है लेटेस्ट रिपोर्ट

Bigg Boss OTT 3 Contestants List: इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस ओटीटी 3, सलमान खान के शो में ये कंटेस्टेंट मचाएंगे धमाल

एक ही फ्रेम में दिखे सलमान खान और महेंद्र सिंह धोनी

वहीं, सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियोड भी वायरल हो रहा है. एक वीडियो में धोनी केक काटते दिख रहे हैं और उनके बगल में उनकी वाइफ साक्षी धोनी खड़ी है. सलमान खान, धोनी के दूसरे साइड खड़े है. वहीं, एक अन्य वीडियो में धोनी के केक काटने के बाद साक्षी उनके पैर छूते दिख रही है. गौरतलब है कि सलमान अब फिल्म सिकंदर में दिखेंगे, जो अगले साल ईद पर रिलीज होगी. पिछली बार एक्टर टाइगर 3 में दिखे थे, जिसमें इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ भी है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola