सर पर क्यों चढ़ाते हो... शत्रुघ्न सिन्हा ने फैंस के साथ की ऐसी हरकत, वीडियो देख भड़के लोग

Updated:
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा एक फैन के साथ, फोटो- इंस्टाग्राम

Shatrughan Sinha Misbehave With Fan: शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन के साथ फोटो खिंचवाते समय उसके हाथ को जबरदस्ती नीचे करते हैं.

विज्ञापन

Shatrughan Sinha Misbehave With Fan: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक फैन दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ तस्वीर खिंचवाने पहुंचता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में उसके चेहरे पर मायूसी दिखाई देती है.

Shatrughan Sinha Video Viral: शत्रुघ्न सिन्हा का वीडियो हुआ वायरल

दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा का ये वीडियो आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन का है. यहीं जब एक्टर कार के पास पहुंचते हैं, तो एक फैन उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए पहुंचता है और कैमरे की ओर देखते हुए विक्ट्री साइन (V) बनाता है. तभी शत्रुघ्न सिन्हा उसके हाथ पर मारते हैं और कहते हैं, "हाथ नीचे." अचानक हुए रिएक्शन से फैन कुछ पल के लिए हैरान रह जाता है और तुरंत अपना हाथ नीचे कर लेता है. वह उदास होकर वहां से चला जाता है.

View on Instagram

शत्रुघ्न सिन्हा के वायरल वीडियो पर क्या बोले फैंस

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया. कुछ लोगों ने इसे नॉर्मल बताया, तो कुछ का कहना है कि स्टार्स में घमंड रहता है, तो क्यों क्लिक करवाने जाते हो. एक यूजर ने लिखा, ''इनके साथ फोटो खिचाते ही क्यों हो, फालतू में सर पर चढ़ा रखा है, ये कोई स्पेशल लोग नहीं हैं. ईश्वर में ध्यान लगो जीवन सुधर जायेगा.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, "इतना घमंड अच्छा नहीं है."

शत्रुघ्न सिन्हा के वीडियो पर क्या बोले फैंस
शत्रुघ्न सिन्हा के वीडियो पर क्या बोले फैंस

आकांक्षा रंजन कपूर के रिसेप्शन में शामिल हुए थे शत्रुघ्न सिन्हा

यह वायरल मोमेंट 12 जुलाई को मुंबई में आयोजित आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का है. इस स्टार-स्टडेड इवेंट में आलिया भट्ट, बॉबी देओल, सोनाक्षी सिन्हा, जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता, अनुष्का रंजन, आदित्य सील जैसे स्टार्स शामिल हुए. वर्क फ्रंट की बात करें तो शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल एक्टिंग से दूरी बनाए हुए हैं और पूरी तरह राजनीति पर फोकस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ब्लैक लहंगे में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, हर अंदाज में लगीं बला की खूबसूरत

ये भी पढ़ें: भ/ारत में ब्लॉकबस्टर, जापान में फ्लॉप, रणवीर सिंह की 'धुरंधर' पहले दिन नहीं जुटा पाई 900 दर्शक



विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola