Alpha Worldwide Box Office Collection: अल्फा हुई हिट या फेल, वर्ल्डवाइड कर पाई है महज इतना कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

आलिया भट्ट और शरवरी, फोटो- इंस्टाग्राम

Alpha Worldwide Box Office Collection: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर अल्फा 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धमाल 4 और वेलकम टू द जंगल से टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं अब तक इसने कितने करोड़ की कमाई की.

विज्ञापन

Alpha Worldwide Box Office Collection: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर अल्फा बॉक्स ऑफिस पर अब भी अपनी पकड़ बनाए हुए है. 3 जुलाई को रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. इसके बावजूद फिल्म ने पहले वीकेंड में अच्छी कमाई की. हालांकि अब धमाल 4 के आने के बाद यह सुस्त पड़ गई है.

Alpha Box Office Collection: अल्फा ने कमाए इतने करोड़

अल्फा ने रिलीज के 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ की कमाई की. इस दौरान फिल्म के 2,733 शोज चले. भारत में मूवी का कुल कलेक्शन 53.60 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 63.91 करोड़ तक पहुंच गया है. विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने 10वें दिन 1 करोड़ ग्रॉस का कारोबार किया. इसके बाद ओवरसीज कलेक्शन 25.50 करोड़ ग्रॉस हो गया है. वहीं, दुनियाभर में आलिया भट्ट की मूवी ने अब तक 89.41 करोड़ ग्रॉस की कमाई की है.

  • अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 9.25 करोड़
  • अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 11.50 करोड़
  • अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 13.25 करोड़
  • अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 3.85 करोड़
  • अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 4.25 करोड़
  • अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 2.85 करोड़
  • अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 2.50 करोड़
  • अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 1.65 करोड़
  • अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 2.25 करोड़
  • अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 2.25 करोड़


अल्फा टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 53.60 करोड़

Alpha Film: अल्फा के बारे में

अल्फा एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है, जिसके निर्देशक शिव रवैल हैं. फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. सौमिल शुक्ला, श्रीधर राघवन, इशिता मोइत्रा और उदय चोपड़ा ने कहानी लिखी है. यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम किरदार में हैं.

ये भी पढ़ें: वर्ल्डवाइड चला ‘अल्फा’ का जादू या हुई फुस्स? भारत में तोड़े 25 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें: Box Office Report: वीकेंड खत्म होते ही ठंडी पड़ी फिल्मों की कमाई, 'अल्फा' रही नंबर 1, हुमा कुरैशी की फिल्म बेहाल


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola