Box Office Report: वीकेंड खत्म होते ही ठंडी पड़ी फिल्मों की कमाई, 'अल्फा' रही नंबर 1, हुमा कुरैशी की फिल्म बेहाल
सोमवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Box Office Report: वीकेंड के बाद सोमवार को बॉक्स ऑफिस की रफ्तार धीमी पड़ गई. कई फिल्मों के कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज हुई, हालांकि 'अल्फा' ने सबसे ज्यादा कमाई कर अपनी बढ़त बरकरार रखी.
Monday Box Office Report: वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली फिल्मों का सोमवार आते ही पूरा सीन बदल गया. छुट्टियां खत्म हुईं तो कमाई का ग्राफ भी नीचे आ गया. आलिया भट्ट की 'अल्फा' सबसे आगे जरूर रही, लेकिन इसके कलेक्शन में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली. वहीं अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' और हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' भी मंडे टेस्ट में फीकी पड़ गईं. अब सवाल यही है कि किस फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी और किसकी कमाई ने मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी. आइए जानते हैं सोमवार को किस फिल्म ने कितना कारोबार किया.
Alpha Box Office Collection: 'अल्फा' रही सबसे आगे, लेकिन कमाई में आई बड़ी गिरावट

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की फिल्म 'अल्फा' ने पहले वीकेंड में अच्छी कमाई की थी. लेकिन सोमवार को इसकी कमाई बहुत ज्यादा गिर गई. रविवार को इस फिल्म ने 13.25 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि सोमवार को यह सिर्फ 3.85 करोड़ रुपये ही कमा पाई. हालांकि, गिरावट के बाद भी यह फिल्म बाकी फिल्मों से आगे चल रही है. अब तक इस फिल्म ने कुल मिलाकर 37.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
Welcome to the Jungle Box Office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार भी हुई धीमी

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के लिए भी सोमवार आसान नहीं रहा. दूसरे सोमवार को फिल्म ने 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे रविवार को इसका कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये था. अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 117.55 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.
Baby Do Die Do Box Office Collection: हुमा कुरैशी की फिल्म को नहीं मिल रहा दर्शकों का साथ

हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 41 लाख रुपये कमाए, जबकि रविवार को इसकी कमाई 83 लाख रुपये थी. यानी एक दिन में लगभग 50 फीसदी की गिरावट आई. फिल्म का कुल कलेक्शन अब 1.81 करोड़ रुपये हो गया है. करीब 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अभी तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं रही.
Cocktail 2 Box Office Collection: 'कॉकटेल 2' की कमाई पहुंची लाखों में

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की 'कॉकटेल 2' अब धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ रही है. रिलीज के 18वें दिन फिल्म ने 40 लाख रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू कमाई 92.95 करोड़ रुपये हो गई है.
Maa Inti Bangaram Box Office Collection: 'मां इंति बंगारम' ने भी जारी रखा सफर

सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन फिल्म 'मां इंति बंगारम' ने 18वें दिन 39 लाख रुपये की कमाई की. फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 20.25 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म की कमाई भले कम हो गई हो, लेकिन यह अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: Vivek Oberoi के डूबते करियर में तिनके का सहारा बने अक्षय कुमार, एक्टर बोले- उन्होंने अपने शोज तक मुझे दे दिए
यह भी पढ़ें: Alpha के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, आलिया भट्ट के हुनर की तारीफ की, शरवरी और बॉबी देओल का नाम भी नहीं लिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए