ब्लैक लहंगे में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, हर अंदाज में लगीं बला की खूबसूरत
जाह्नवी कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम
Janhvi Kapoor Glamorous Look: जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ ग्लैमरस तसवीरें शेयर की. जिसमें देसी अवतार में अभिनेत्री काफी खूबसूरत लग रही हैं.
Janhvi Kapoor Glamorous Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी सिजलिंग अवतार की वजह से चर्चा में बनी रहती है. अब अभिनेत्री देसी फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की. जिसमें वह ब्लैक लहंगे में बेहद ग्लैमरस और एलिगेंट लग रही थी.
Janhvi Kapoor Desi Look: जाह्नवी कपूर का देसी अंदाज देखा आपने
जाह्नवी कपूर ने इन सिजलिंग तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "खुद से वादा किया था कि बस एक झलक दिखाऊंगी, पर ये कॉम्बो?????? " इस फोटोशूट में जाह्नवी ने ब्लैक कलर का लहंगा पहना है, जिसे हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लाउज के साथ स्टाइल किया गया है. ब्लाउज पर लाल, सुनहरे और हरे रंग की बारीक कढ़ाई की गई है, जबकि हेमलाइन पर लगे रंग-बिरंगे बीड्स पूरे आउटफिट को और भी आकर्षक बना रहे हैं. इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लैक एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टा कैरी किया.
View on Instagram
Fans Reaction On Janhvi Kapoor Look: जाह्नवी ने की फोटो देख क्या बोले फैंस
जाह्नवी ने अपने ट्रेडिशनल लुक को झुमके, कई चूड़ियां, स्टेटमेंट रिंग्स और छोटी-सी लाल बिंदी पहनी के साथ कंप्लीट किया है. फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''स्वीट मोगरा.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''ऑलवेज सर्विंग लुक्स... काफी क्वालिटी की तस्वीर है.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''आप फायर लग रही हैं.''

Janhvi Kapoor Movies: जाह्नवी कपूर की फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी फिल्म 'पेड्डी' में नजर आई थीं. हालांकि उनके रोल को लेकर काफी विवाद हुआ. जिसमें लोगों ने कहा कि उनके किरदार को काफी बोल्ड दिखाया गया. बाद में मेकर्स ने माफी मांगी और कुछ सीन्स हटाये. उनके पास 'लग जा गले' है. इसमें उनकी जोड़ी टाइगर श्रॉफ संग दिखेगी.
ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor ने Janhvi Kapoor के साथ पहली बार करवाया फोटोशूट, Malaika Arora ने दिया ये रिएक्शन
ये भी पढ़ें: तिरुमाला मंदिर पहुंचीं Janhvi Kapoor, ट्रेडिशनल लुक में की पूजा-अर्चना | Janhvi Kapoor Tirupati
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










