Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग पर अरबाज खान ने जताई चिंता, बोले- हमारा परिवार सदमे में है

Updated:
विज्ञापन
salman-khan-family

salman-khan-family

सलामन खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी पर अरबाज खान ने एक बयान जारी किया है. उन्होंने लिखा कि इस घटना से परिवार स्तब्ध है. साथ ही कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा है.

विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान ने उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट आवास के बाहर हुई गोलीबारी को लेकर परिवार की ओर से सोमवार को एक बयान जारी कर इसे ‘‘परेशान और व्याकुल कर देने वाली’’ घटना बताया और कहा कि वे पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं. पुलिस ने बताया रविवार सुबह करीब पांच बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की और वे मौके से भाग गए.


अरबाज खान ने जारी किया बयान
अरबाज खान ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर साझा किए गए एक बयान में कहा, ‘‘सलीम खान परिवार के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलीबारी किए जाने की हालिया घटना बहुत परेशान और व्याकुल करने वाली है. स्तब्ध कर देने वाली इस घटना से हमारा परिवार सकते में है.’’ उन्होंने कहा कि परिवार के करीबी होने का दावा करने वाले कुछ लोग ‘‘मीडिया में अनर्गल बयान’’ दे रहे हैं और इस घटना को ‘‘प्रचार का पैंतरा’’ बता रहे हैं, जो सच नहीं है.


अरबाज खान ने कहा- हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा है
अरबाज खान ने कहा, ‘‘इस समय, परिवार इस अप्रिय घटना की जांच में पुलिस की मदद और सहयोग कर रहा है. हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा है और हमें आश्वासन दिया गया है कि वे हमारे परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी क्षमता अनुसार हर कदम उठाएंगे. आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद.’’ पुलिस ने कहा कि सलमान खान के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र की है.


गोलीबारी की जिम्मेदारी वाली फेसबुक पोस्ट का आईपी पता पुर्तगाल में
बांद्रा पुलिस के अधिकारी के अनुसार, भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम के तहत ‘‘अज्ञात व्यक्तियों’’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं, सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी का दावा करने वाले फेसबुक पोस्ट का आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पता पुर्तगाल का पाया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा, ‘‘ फेसबुक पोस्ट का आईपी पता पुर्तगाल का पाया गया है. हम इसको सत्यापित कर रहे हैं.’’

सलमान खान फायरिंग मामले में आया नया मोड़, मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola