Lahore 1947: धर्मेंद्र ने मौत से पहले देख ली थी बेटे सनी देओल की अनरिलीज्ड ‘लाहौर 1947’, आमिर खान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- उन्हें बेहद पसंद आई

Updated:
विज्ञापन

लेफ्ट साइड आमिर खान और राइट साइड धर्मेंद्र-सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

Lahore 1947: IFFI 2025 में आमिर खान ने बताया कि धर्मेंद्र ने मौत से पहले सनी देओल की अनरिलीज्ड फिल्म ‘लाहौर 1947’ देख ली थी. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ खुलासा किया है.

विज्ञापन

Lahore 1947: 24 नवंबर को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. अब 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI 2025) में आमिर खान ने उन्हें याद करते हुए एक भावुक श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए खास पलों को शेयर किया. यहां बातचीत के दौरान आमिर ने खुलासा किया कि धर्मेंद्र ने अपने निधन से ठीक पहले सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘लाहौर 1947’ देखी थी, जो उनकी सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी. आइए सबकुछ बताते हैं.

निधन से पहले धर्मेंद्र देख गए बेटे सनी देओल की ‘लाहौर 1947’

आमिर खान ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मुझे धरम जी को ‘लाहौर 1947’ दिखाने का मौका मिला. फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने इसे देख लिया और उन्हें यह बेहद पसंद आई. यह उनकी फेवरेट स्क्रिप्ट्स में से एक थी.”

आमिर ने बताया कि पिछले एक साल के दौरान वह धर्मेंद्र से 7–8 बार मिले, क्योंकि उन्हें उनके साथ बैठना बहुत अच्छा लगता था. हालांकि, वे 27 नवंबर को रखी गई प्रेयर मीट में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि उस दिन वे मुंबई में मौजूद नहीं थे.

एक्टर ने वह पल भी शेयर किया जब वे अपने बेटे आजाद को धर्मेंद्र से मिलवाने ले गए थे. आमिर ने कहा,“आजाद ने उनका ज्यादा काम नहीं देखा है, इसलिए मैं चाहता था कि वह उनसे मिले. हमने उनके साथ कुछ घंटे बिताए और वह समय बेहद खास था. धर्मजी न सिर्फ महान अभिनेता थे, बल्कि दिल से बहुत अच्छे इंसान भी थे.”

‘लाहौर 1947’ की कहानी और स्टार कास्ट

असगर वजाहत के प्रसिद्ध नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नी’ पर आधारित यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय की कहानी दर्शाती है. कहानी एक मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लखनऊ से लाहौर पहुंचकर एक ऐसी हवेली में रहने लगता है जिसे एक हिंदू परिवार छोड़कर गया था. हालांकि, कहानी मोड़ तब लेती है जब पता चलता है कि हिंदू परिवार अभी भी उस घर को छोड़ना नहीं चाहता और यहीं से असली ड्रामा शुरू होता है.

फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी अहम किरदार निभा रहे हैं. इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी और इसे प्रोड्यूस आमिर खान ने किया है.

यह भी पढ़ें- Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही फुस्स हुई फातिमा-विजय वर्मा की पोएटिक लव स्टोरी, ओपनिंग की कमाई देख चौंके जाएंगे

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola