Kesari Chapter 2: गजराज राव ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कहीं कमजोर नजर…
Published by : Ashish Lata Updated At : 28 Apr 2025 6:24 PM
Gajraj Rao on success of kesari chapter 2
Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार और आर माधवन की केसरी टैप्टर 2 सिनेमाघरों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने अब तक 65 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. मूवी जलियांवाला बाग की अनकही कहानियों को दिखाती है. इसे क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले थे. साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कोर्टरूम ड्रामा को मस्ट वॉच बताया था. अब गजराज राव ने केसरी 2 की सफलता पर बात की.
Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. 18 अप्रैल को रिलीज हुई इस कोर्टरूम ड्रामा को फैंस और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिला. अब दिग्गज अभिनेता गजराज राव भी ऐतिहासिक ड्रामा की तारीफ करने में पीछे नहीं रहे. उन्होंने मूवी की सफलता पर बात की.
गजराज राव ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी
गजराज राव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, “केसरी चैप्टर 2 का हर हिस्सा मुझे पसंद आया. बेहतरीन स्क्रिप्ट, तीखे और दमदार डायलॉग्स से भरपूर. सिनेमैटोग्राफी शानदार है, प्रोडक्शन डिजाइन बेहतरीन है, एडिटिंग बेहतरीन है और संगीत-बिल्कुल भावपूर्ण है. ये स्तंभ पूरी फिल्म को मजबूत और स्थिर बनाए रखते हैं.”
अक्षय कुमार की एक्टिंग पर क्या बोले गजराज राव
अक्षय कुमार के एक्टिंग को “उनके सर्वश्रेष्ठ अभिनयों में से एक” बताते हुए, ‘बधाई हो’ अभिनेता ने लिखा, “ये अक्षय कुमार की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों में से एक है…सर शंकरन नायर को इन्होने इतिहास के पन्नों से निकालकर स्क्रीन पर जिंदा खड़ा कर दिया है…शेरदिल भी नजर आते हैं. इंटरवल से पहले लाजवाब काम किया है.”
आर माधवन और अनन्या पांडे की तारीफ गजराज ने की
उन्होंने आर. माधवन की तारीफ की और कहा, “एक बार फिर साबित कर दिया है कि कुछ अभिनेता बूढ़े नहीं होते, बल्कि विकसित होते हैं. सहज, स्थिर और हमेशा प्रभावशाली.” अभिनेता ने पांडे के एक्टिंग की भी तारीफ की. गजराज ने लिखा, “दो दिग्गज कलाकारों के बीच अनन्या पांडे, कहीं भी कमजोर नजर नहीं आतीं. उनका अभिनय बहुत उम्मीद जगाता है.” गजराज राव ने दर्शकों को सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए प्रोत्साहित किया. एक्टर ने लास्ट में कहा, “कृपया इस गाथा को सिनेमाघरों में, बड़े पर्दे पर देखें. कुछ कहानियां जोरदार और गर्व से अनुभव की जाने लायक होती हैं.”
यह भी पढ़ें- Raid 2 की रिलीज से पहले कहानी से उठा पर्दा, डायरेक्टर बोले- अजय देवगन का सीन कॉमेडी को…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










