Raid 2 की रिलीज से पहले कहानी से उठा पर्दा, डायरेक्टर बोले- अजय देवगन का सीन कॉमेडी को…

Updated:
विज्ञापन

Raid 2 OTT Verdict

Raid 2: अजय देवगन अपनी मोस्ट अवेटेड सीक्वल रेड 2 के साथ मई महीने की धमाकेदार शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. यह थ्रिलर-ड्रामा साल 2018 की फिल्म रेड का सीक्वल है. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित इसमें वाणी कपूर, रितेश देशमुख और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी है. अब डायरेक्टर ने मूवी को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं.

विज्ञापन

Raid 2: डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता अपनी अपकमिंग फिल्म रेड 2 की रिलीज को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. थ्रिलर-ड्रामा साल 2018 की फिल्म रेड का सीक्वल है. इसमें अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख और सौरभ शुक्ला जैसे स्टार्स हैं. मोस्ट अवेटेड मूवी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. अब डायरेक्टर ने सीक्वल को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि यह काफी धमाकेदार होने वाला है. हालांकि रेड बनाते समय हमारा इरादा रेड 2 बनाने का नहीं था.

रेड 2 को लेकर क्या बोले राज कुमार गुप्ता

राज कुमार गुप्ता ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, “पहली फिल्म के सफल होने के बाद, हर कोई किरदारों को जानने की ओर आकर्षित हुआ. हमारा विचार एक अच्छी कहानी ढूंढना और फिर एक शानदार स्क्रिप्ट तैयार करना था. हमने मूवी को लिखने में लगभग डेढ़ साल बिताया. जब यह दर्शकों को एंटरटेन करने के लायक हुई तो रेड 2 की बात सामने आई.”

रेड 2 में सच्ची घटनाओं के साथ दिखेगी काल्पनिक तत्व

फिल्म निर्माता ने यह भी कहा कि सीक्वल सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, लेकिन कई काल्पनिक तत्व भी शामिल हैं. उन्होंने कहा, “रेड 2 में हमें नए किरदारों को पेश करने की स्वतंत्रता थी. हमने इस फिल्म को इसी तरह से बनाया. रेड 2 में सौरभ शुक्ला को वापस लाने का विचार मेरे सह-लेखक रितेश शाह का था.” राजकुमार गुप्ता ने वादा किया कि रेड सीक्वल की कहानी में पहले भाग की तरह ही कॉमेडी का एक मजबूत आधार होगा. राज कुमार गुप्ता ने आगे कहा, “रेड 2 में बहुत हास्य है और यह वास्तविक जीवन से जुड़ा हुआ है.”

अजय देवगन और रितेश देशमुख को लेकर क्या कहा राज कुमार गुप्ता ने

निर्देशक ने अजय देवगन की तारीफ करते हुए कहा, “वे एक शानदार अभिनेता हैं, और कागज पर जो लिखा है, उसे ही अपनाते हैं. फिल्म में ऐसे सीन्स हैं, जो उनके एक्टिंग के कारण बेहतरीन बन गए.” उन्होंने रितेश देशमुख की भी तारीफ की, जो इस बार मूवी में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने उनके साथ पहले भी काम किया है और वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं.

यह भी पढ़ें- HIT 3 First Review: अजय देवगन की रेड 2 को टक्कर देने वाली हिट 3 का रिव्यू आया सामने, जानें कैसी है फिल्म

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola