Jolly LLB 3 Vs Nishaanchi X Review: अक्षय कुमार या अनुराग कश्यप, नेटिजन्स ने किस फिल्म को लेकर X पर क्या कहा, यहां जानें

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Sep 2025 10:30 AM

विज्ञापन

'जॉली एलएलबी 3' और 'निशानची' एक्स रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम

Jolly LLB 3 Vs Nishaanchi X Review: बॉक्स ऑफिस पर आज दो बड़ी फिल्में रिलीज हो गई है. 'जॉली एलएलबी 3' के साथ 'निशानची' का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला. दोनों ही फिल्मों को लेकर एक्स पर रिव्यूज आने लगे हैं. चलिए आपको बताते हैं किस फिल्म को कैसे रिव्यू मिले.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Vs Nishaanchi X Review: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ आज 19 सितंबर को रिलीज हो गई. फिल्म को लेकर एक्स पर अर्ली रिव्यूज आने लगे हैं. फिल्म को लेकर अभी तक दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. दूसरी तरफ अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ भी आज ही रिलीज हुई है. ऐश्वर्या ठाकरे और वेदिका पिंटो की डेब्यू फिल्म को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हैं. ऐसे में दोनों फिल्मों को लेकर एक्स पर मीडिया यूजर्स क्या कह रहे हैं, आपको बताते हैं.

‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर आ रहे ऐसे रिव्यूज

‘जॉली एलएलबी 3’ का रिव्यू करते हुए एक मीडिया यूजर ने कहा, फिल्म को को सभी के लिए जरूर देखें. किसानों, उनकी जमीन और उनके अधिकारों की यह कहानी इतनी ईमानदारी और तीव्रता से टकराती है कि आप सचमुच हिल जाएंगे. राइटर-डायरेक्टर सुभाष कपूर ने बेहतरीन लिखावट और सटीक निर्देशन से हंसी और इमोशन का अच्छा बैलेंस बनाया है. अक्षय कुमार ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है- इमोशनल सीन में दमदार, कोर्ट सीन में इंटेंस और कॉमेडी में लाजवाब. अरशद वारसी ने 12 साल बाद भी वही जॉली वाला अंदाज़ बखूबी निभाया है और अक्षय के साथ उनकी कैमिस्ट्री फिल्म की बड़ी खासियत है. एक अन्य यूजर ने लिखा, जॉली एलएलबी 3 देखी. क्या ही जबरदस्त कोर्टरूम सीन है. यह फिल्म किसानों को समर्पित है. यह उनके न्याय की लड़ाई के बारे में है. मास्टरपीस. अक्षय कुमार बिल्कुल लाजवाब.

‘निशानची’ का रिव्यू

‘निशानची’ का रिव्यू करते हिए एक्स पर एक मीडिया यूजर ने लिखा, अनुराग कश्यप एक बार फिर गैंग्स ऑफ वासेपुर वाला मजा लेकर आए हैं. ‘निशानची’ आपको वो ही फील देगी. कुछ एक जगह फिल्म थोड़ी खिंची लगती है. लेकिन ऐश्वर्य ठाकरे ने क्या भौकाली काम किया है- शानदार. गानों में कुछ नया प्रयोग है. अनुराग कश्यप फिर छा गए. फिल्मफेयर ने एक्स पर लिखा,ऐश्वर्य ठाकरे ने शानदार शुरुआत की है. अपनी पहली ही फिल्म में जुड़वां बच्चों का किरदार निभाना एक गलती हो सकती थी, लेकिन उन्होंने इसे अद्भुत आत्मविश्वास के साथ निभाया है.”

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Prediction: ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स उत्साहित, कहा- अक्षय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola