Game Changer Box Office Day 1: राम चरण का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़
Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Jan 2025 9:09 AM
Game Changer Box Office Day 5
Game Changer Box Office Day 1: राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर गेम चेंजर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिसपांस मिला है. आइये जानते हैं इसने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई की.
Game Changer Box Office Day 1: आरआरआर ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद राम चरण की अगली फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. एक्शन थ्रिलर को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी ज्यादा प्यार दिया. एस. शंकर की ओर से निर्देशित फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर गेम चेंजर ने कितने करोड़ की कमाई की.
गेम चेंजर ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, गेम चेंजर ने पहले दिन 51.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. शुक्रवार यानी 10 जनवरी को फिल्म की कुल तेलुगु ऑक्यूपेंसी 51.58 प्रतिशत थी. मॉर्निंग शोज में जहां 55.82 प्रतिशत लोग थे. वहीं दोपहर आते आते यह घटकर 39.33 हो गया. गेम चेंजर को बॉक्स ऑफिस पर सोनू सूद की फतेह और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से कड़ी टक्कर मिलेगी.
गेम चेंजर की क्या है कहानी
गेम चेंजर में रामचरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाते हैं, जो व्यवस्था और न्याय स्थापित करने के लिए भ्रष्ट सीएम के खिलाफ लड़ते हैं. वहीं स्टारकास्ट की बात करें तो राम और कियारा को छोड़कर इसमें एस.जे. सूर्या, प्रकाश राज, नासर, समुथिरकानी, श्रीकांत, सुशांत, जयराम, प्रवीणा, नवीन चंद्रा, वत्सन चक्रवर्ती, मुरली शर्मा, मुरली शर्मा, हरीश उथमन, सुनील, सुभलेखा सुधाकर, राजीव कनकला, प्रियदर्शी पुलिकोंडा और चैतन्य कृष्ण जैसे कलाकार भी शामिल है.
फिल्म क्रिटिक्स ने गेम चेंजर का किया रिव्यू
फिल्म क्रिटिक्स मनोबाला विजयबालन ने गेम चेंजर का रिव्यू करते हुए इसे 4 स्टार रेटिंग दी. इसके साथ उन्होंने लिखा, शंकर ने एक बेहतरीन फिल्म के साथ वापसी की है, जिसमें एक आकर्षक सिनेमाई अनुभव बनाने के लिए आकर्षक कहानी, शानदार प्रदर्शन का मिश्रण है. राम चरण का शानदार परफॉर्मेंस मूवी को ताकत देता है. कियारा अडवाणी और अंजलि ने अपना रोल बखूबी निभाया. गाने और एक्शन सीन्स बड़े पर्दे पर देखने का आनंद था.
पढ़ें- Game Changer Box Office Preview: राम चरण की फिल्म ओपनिंग डे पर कर सकती है इतनी कमाई, जानें रन टाइम
पढ़ें- Game Changer Review: एस. शंकर की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में ग्लोबल स्टार राम चरण का दमदार प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










