रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ 1100 करोड़ से बस एक कदम दूर, 5वें हफ्ते में एंट्री

Updated:
विज्ञापन
Dhurandhar 2 box office collection day 28

‘धुरंधर: द रिवेंज’ (रणवीर सिंह), फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2 रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है और इसकी पकड़ अब भी बनी हुई है. 28वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 box office collection day 28: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी. निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 28वें दिन यानी चौथे बुधवार को करीब 4.05 करोड़ रुपये की कमाई की. इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने 7.05 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके मुकाबले इसमें गिरावट देखने को मिली. इसके बावजूद ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 1099.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म हिंदी में 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बन गई है. हालांकि यह 1100 करोड़ के आंकड़े को बहुत ही मामूली अंतर से छूने से रह गई.

ओवरसीज और वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी दमदार

भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है. 28वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 0.50 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 416.75 करोड़ रुपये हो गया है. भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1316.45 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने कुल 1733.20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

हर हफ्ते शानदार कमाई

फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में यह आंकड़ा 263.65 करोड़ रहा, जबकि तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. चौथे हफ्ते में भी फिल्म ने लगातार कमाई जारी रखी, हालांकि इसमें धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिली.

खतरनाक मिशन और सत्ता की जंग की कहानी

धुरंधर: द रिवेंज’ की कहानी एक ऐसे सीक्रेट एजेंट हमजा अली माजरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुश्मन के देश में घुसकर अंदर से खेल पलट देता है. इस बार वह सिर्फ मिशन पूरा करने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे नेटवर्क को अपने कंट्रोल में लेने की रणनीति पर काम करता नजर आता है. फिल्म में सस्पेंस, पावर गेम और इमोशनल ट्विस्ट का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है, जहां हर कदम पर खतरा और धोखा छिपा है. रणवीर सिंह के साथ राकेश बेदी और संजय दत्त की मौजूदगी कहानी को और दमदार बनाती है.

यह भी पढ़ें- ‘सैयारा’ की 580 करोड़ी सफलता के बाद मोहित सूरी का नया प्रोजेक्ट, अहान-अनीत की वापसी

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola