Dharmendra Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए 89 वर्षीय बॉलीवुड के 'ही-मैन', आंकड़े देख हैरान रह जाएंगे
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 24 Nov 2025 4:06 PM
धर्मेंद्र नेट वर्थ, फोटो- इंस्टाग्राम
Dharmendra Net Worth: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने 6 दशक से अधिक समय तक फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा और कई करोड़ों की संपत्ति भी बनाई. आइए जानते हैं उनके पीछे छोड़ी गई संपत्ति और उनकी आखिरी फिल्म से जुड़ी सभी डिटेल्स.
Dharmendra Net Worth: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर आने के बाद से ही फैंस उनसे जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर दुख जता रहे हैं.
दिग्गज अभिनेता ने 6 दशक से भी ज्यादा समय तक पर्दे पर अपने अभिनय का जादू बिखेरा. उन्हें उनके बेहतरीन योगदान के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पद्म भूषण जैसे कई बड़े सम्मान दिए गए. फेम और सम्मान के अलावा ‘ही-मैन’ ने अपने करियर में कई करोड़ों की संपत्ति भी बनाई. ऐसे में आइए जानते हैं कि धर्मेंद्र ने अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ी है.
धर्मेंद्र की लग्जरी लाइफ और करोड़ों की संपत्ति
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘ही-मैन’ से मशहूर दिग्गज अभिनेता, 300 से अधिक फिल्में कर चुके थे. पिछले 6 दशक से फैंस के दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते थे, बल्कि उनकी शानदार संपत्ति और लाइफस्टाइल भी काफी चर्चा में रही.
उनके नेट वर्थ की बात करें तो कई रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र की संपत्ति लगभग 335 करोड़ रुपये थी.
यह भी पढ़ें: Dharmendra Vs Hema Malini Net Worth: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में कौन है ज्यादा अमीर? जानकर हैरान रह जाएंगे
लोनावला का 100 एकड़ वाला फार्महाउस
करोड़ों की नेट वर्थ के अलावा, लोनावला की हरी-भरी पहाड़ियों में धर्मेंद्र का 100 एकड़ में फैला फार्महाउस भी स्थित था. यह सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं थी, बल्कि उनका निजी रिट्रीट था, जहां वे आराम करते थे, खेती करते थे और एक्वा थेरेपी का आनंद लेते थे. यहां एक बड़ा खुला स्विमिंग पूल और गार्डन भी था.
खास बात यह थी कि वह यहां एक 30-कॉटेज लक्जरी रिसॉर्ट बनाने की योजना बना रहे थे.
धर्मेंद्र के गैराज में महंगी कारों का कलेक्शन
| कार मॉडल | अनुमानित कीमत |
|---|---|
| Range Rover Evoque | ₹85 लाख+ |
| Mercedes-Benz SL500 | ₹98 लाख+ |
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
अभिनेता अपने 90वें जन्मदिन के मौके पर अपनी आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आने वाले थे, लेकिन अब उनके जाने के बाद यह फिल्म उनके फैंस के लिए और भी खास हो गई है. इस मूवी का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और यह दिसम्बर 2025 में सिनेमा घरों में दस्तक देगी.
यह भी पढ़ें: Dharmendra Last Wish: 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा अधूरी, कहा था- ये देखकर ही आंखें बंद करूंगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










