Karuppu Box Office Day 4: बॉक्स ऑफिस पर गरजा सूर्या का ‘करुप्पु’ अवतार, चौथे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई

Updated:
विज्ञापन
Karuppu Box Office Day 4

सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ , फोटो- इंस्टाग्राम

Karuppu Box Office Day 4: सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ ने चार दिनों में 82.30 करोड़ का कारोबार कर लिया है. कोर्टरूम ड्रामा, दमदार एक्शन की वजह से फिल्म तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है.

विज्ञापन

Karuppu Box Office Day 4: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है. निर्देशक आरजे बालाजी की इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों और समीक्षकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है. 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है. फिल्म में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं.

पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर दिखा दम

करुप्पु’ ने रिलीज के पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए 15 करोड़ का कारोबार किया. फिल्म को ओपनिंग डे पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद वीकेंड में इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला. शनिवार और रविवार को फिल्म ने मिलाकर 32.50 करोड़ की कमाई की. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने लगभग 14.30 करोड़ का कलेक्शन किया. चार दिनों के अंदर ‘करुप्पु’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 82.30 करोड़ तक पहुंच चुका है.

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का मिला फायदा

फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण दर्शकों के बीच मिल रही पॉजिटिव प्रतिक्रिया को माना जा रहा है. कई फिल्मी सितारों और समीक्षकों ने भी ‘करुप्पु’ को शानदार बताया है. यही वजह है कि रिलीज के चार दिनों बाद भी सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है.

कोर्टरूम ड्रामा और एक्शन का दमदार मेल

फिल्म की कहानी एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसकी पोती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सालों तक न्याय के लिए कोर्ट के चक्कर लगाते हैं. फिल्म में तृषा कृष्णन एक वकील की भूमिका निभा रही हैं, जो उनका केस लड़ती हैं. बाद में सूर्या की एंट्री होती है, जो कोर्ट के अंदर और बाहर दोनों जगह अन्याय के खिलाफ लड़ते दिखाई देते हैं.

यह भी पढ़ें- सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, फिर ऐसे संभाला गया पूरा मामला

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola