Dhadkan Re-Release: 25 साल बाद फिर सिनेमाघरों में गूंजी 'धड़कन', सुनील शेट्टी बोले- हमारी संस्कृति…

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :23 May 2025 1:21 PM
विज्ञापन
Dhadkan Re Release

Dhadkan Re Release

Dhadkan Re-Release: सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी स्टारर रोमांटिक-ड्रामा 'धड़कन' एक बार फिर 25 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर चुकी है. इस बीच फिल्म के बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा- यह फिल्म हमारी संस्कृति और सच्चे प्यार की मिसाल है.

विज्ञापन

Dhadkan Re-Release: साल 2000 में आई रोमांटिक-ड्रामा ‘धड़कन’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 25 वर्ष पहले आए इस फिल्म ने दर्शकों से खूब अच्छा रिस्पांस बटोरा. साथ ही फिल्म के हर किरदार की भी बहुत तारीफ हुई. अब लंबे इंतजार के बाद दर्शकों को इस आइकॉनिक फिल्म को बड़े पर्दे पर दोबारा देखने का मौका मिला है. इस मौके पर फिल्म में “देव चोपड़ा” की दमदार भूमिका निभाने वाले एक्टर सुनील शेट्टी ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है. उनका कहना है कि लोगों को इस फिल्म की कहानी के पीछे की खूबसूरती को समझना चाहिए. आइए बताते हैं उन्होंने और क्या-क्या कहा.

सुनील शेट्टी का भावुक बयान

एएनआई से बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा, “धड़कन 25 साल बाद फिर से जीवंत हो रही है. मैं चाहता हूं कि लोग इसकी पटकथा के पीछे की खूबसूरती को समझें. यह फिल्म उस लड़की की कहानी है, जो अपने माता-पिता की पसंद को अपनाती है, और फिर अपने पति के साथ उस रिश्ते को निभाती है, भले ही वो किसी और से प्यार करती थी.”

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, “आजकल छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते टूट जाते हैं. धड़कन फिल्म यह दिखाती है कि भरोसा और प्रेम आज भी मायने रखता है. यह हमारी संस्कृति को दर्शाती है और हमें सिखाती है कि प्यार कैसे निभाया जाता है.”

फिल्म के बारे में…

धड़कन का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था. इसमें शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के लव ट्रायंगल कहानी को दर्शाया गया था. फिल्म के गाने भी बेहद लोकप्रिय हुए थे, जैसे “तुम दिल की धड़कन में”, “अक्सर इस दुनिया में”, और “दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है”.

यह भी पढ़े: Aamir Khan की ‘सितारे जमीन पर’ को बॉयकॉट करने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बॉलीवुड के पीछे…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola