Bettiah: महिला की मौत के बाद रहस्यमय ढंग से गायब हुआ शव, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
Majhaulia woman death body missing

प्रतीकात्मक तस्वीर

पश्चिम चंपारण के मझौलिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद शव अचानक गायब हो गया. घटना के बाद परिजन फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर और…

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और उसके बाद शव के अचानक गायब हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना सेनुवरिया पंचायत के नया टोला वार्ड संख्या 8 की बताई जा रही है.

मृत महिला की पहचान प्रदीप साह की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और मामला पूरी तरह रहस्यमय बना हुआ है.

शव गायब होने से बढ़ी चर्चा

ग्रामीणों के अनुसार, महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव को कहीं छिपा दिया है. गांव में यह चर्चा तेजी से फैलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शव गायब हो चुका था. इसके बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की.

परिजन घर छोड़कर फरार

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद मृतका के परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं. पुलिस गांव और आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी और खोजबीन कर रही है.

मामले को लेकर इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है.

पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी

थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव की तलाश लगातार की जा रही है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि यदि शव बरामद नहीं होता है तो संबंधित परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है.

मझौलिया से संजय कुमार पांडे की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन