Aamir Khan की 'सितारे जमीन पर' को बॉयकॉट करने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बॉलीवुड के पीछे…

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :23 May 2025 11:31 AM
विज्ञापन
Suniel Sheety supports aamir khan sitaare zameen par

Suniel Sheety supports aamir khan sitaare zameen par

Aamir Khan 'सितारे जमीन पर' से 3 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. इस बीच फिल्म रिलीज से पहले ही बॉयकॉट विवाद में फंस गई है, जिसपर अब एक्टर सुनील शेट्टी ने आमिर का समर्थन किया है.

विज्ञापन

Aamir Khan इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म से आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता के 3 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत की उपलब्धि की शुभकामाएं देर से देने की वजह से इस फिल्म के बॉयकॉट की मांग की जा रही है. साथ ही यह मांग और तेज तब हुई जब सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर वायरल हुई, जिसमें आमिर 2017 में तुर्की की यात्रा के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति से हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे थे. अब हाल ही में ABP के साथ एक इंटरव्यू में, सुनील शेट्टी ने आमिर का बचाव किया और बताया कि कैसे बॉलीवुड पर निशाना साधना आसान हो गया है.

‘बॉलीवुड के पीछे पड़े…’

सुनील शेट्टी से जब पूछा गया कि क्या बॉलीवुड अभिनेताओं को सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बोलना चाहिए, तो सुनील ने कहा, “हमेशा बॉलीवुड के पीछे पड़े रहते हैं. बॉलीवुड इसमें आगे नहीं आता है. अगर यह देश के बारे में है, तो राजनेता बोलेंगे. अगर यह देश के हित में है, तो हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करेंगे – इसलिए हम ऐसी फिल्में बनाते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हम अपना काम करने की कोशिश कर रहे हैं. अपने इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए, मैं कह सकता हूं कि दुनिया में कहीं और की तुलना में यहां अधिक भारत-केंद्रित व्यक्ति हैं.”

आमिर खान के सपोर्ट में उतरे सुनील शेट्टी

फिल्म के बॉयकॉट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील ने कहा, “लोगों को अतीत को भूल जाना चाहिए. अतीत आज के समय का प्रतिनिधित्व नहीं करता है. तुर्की की स्थिति तब और अब बहुत अलग है. इसलिए, हमें आगे क्या करना है, यह हमारा अपना निर्णय होना चाहिए, न कि अतीत के आधार पर निर्णय लेना चाहिए. जब ​​आप बड़े सामाजिक समारोहों में जाते हैं, तो आपको हमेशा यह नहीं पता होता है कि आप किसके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं. आज के समय में, अगर आप पोज नहीं देते हैं, तो आपको ‘असभ्य’ कहा जाता है, और अगर आप अनजाने में ऐसा करते हैं, तो भी आप निशाना बन जाते हैं.”

सितारे जमीन पर के बारे में…

सितारे जमीन पर साल 2007 की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है, जिसमें इस बार आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं. साथ ही इस बार 10 नए कलाकार भी शामिल है. यह फिल्म एक स्पैनिश फिल्म चैंपियंस का रीमेक है, जिसकी कहानी आमिर को एक बास्केटबॉल कोच के रूप में दिखाती है, जो अदालत के दिए गए दंड के तहत न्यूरोडाइवरजेंट बच्चों की एक टीम को ट्रेनिंग देता है. यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Bhool Chuk Maaf की सफलता के बीच कॉमेडी फिल्में करने पर राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह आसान नहीं…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola