ePaper

कार्तिक आर्यन ने अपनी ड्रीम गर्ल को लेकर किया खुलासा, बताया- इन क्वालिटीज वाली लड़की को करना चाहते हैं डेट

Updated at : 17 Jul 2020 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन ने अपनी ड्रीम गर्ल को लेकर किया खुलासा, बताया-  इन क्वालिटीज वाली लड़की को करना चाहते हैं डेट

Kartik Aaryan dream girl qualities: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. कार्तिक की एक मुस्कान पर करोड़ों लड़कियां फिदा हो जाती हैं. वहीं, अब एक्टर ने अपनी ड्रीम गर्ल को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें महत्वाकांक्षी लड़कियां पसंद है.

विज्ञापन

Kartik Aaryan dream girl qualities: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. कार्तिक की एक मुस्कान पर करोड़ों लड़कियां फिदा हो जाती हैं. वहीं, अब एक्टर ने अपनी ड्रीम गर्ल को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें महत्वाकांक्षी लड़कियां पसंद है.

कार्तिक ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे महत्वकांक्षी लड़कियां बहुत पसंद है, जो प्रेरणादायक हो और अपनी छाप छोड़ जाएं. वे लड़कियां जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए हर तरह की बाधाओं से को पार कर जाए, जैसे- साइना नेहवाल, मैरी कॉम, गुंजन सक्सेना, बरखा दत्त आदि. मैं ऐसी क्वालिटीज वाली लड़की को डेट करना चाहूंगा.’ हालांकि कार्तिक आर्यन का ये पुराना इंटरव्यू है, जो अब वायरल हो रहा है.

Also Read: कार्तिक आर्यन से फैन ने पूछा- शादी कब कर रहे? तो एक्टर ने दिया काफी दिलचस्प जवाब

वहीं, हाल ही में कार्तिक आर्यन ने #AskKartik सेशन रखा था. इस दौरान फैंस ने कार्तिक आर्यन से कई सवाल किये, जिसका एक्टर ने बहुत ही दिलचस्प तरीके से जवाब दिया. एक फैन ने लिखा- शादी कब कर रहे हो? इसपर कार्तिक आर्यन ने जवाब दिया- सच कहूं तो अभी बेस्ट टाइम है खर्चा कम होगा. एक और फैन ने लिखा- सर अफवाह है कि आपने लॉकडाउन में शादी कर ली है. ये सच है क्या? इसपर एक्टर ने कहा- जिस हिसाब से चल रहा है लगता है बच्चा भी लॉकडाउन में हो जाएगा.

एक फैन ऐसा भी था, जिसने कार्तिक आर्यन से ही उनका नेटफ्लिक्स आईडी और पासवर्ड मांग लिया. नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज डार्क को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं और हर कोई उसे देखना चाहते है. ऐसे में कार्तिक ने फैन्स से मस्ती की. वहीं, #AskKartik सेशन के चलते कार्तिक ट्विटर पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहे थे. वे ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर थे. ऐसे में फैन्स ने ये भी पूछा कि उनकी मां को उन्हें नंबर 1 पर ट्रेंड करते देख कैसा लग रहा है. इसके जवाब में कार्तिक ने ये लिखा- अब एक हफ्ते रिश्तेदारों के बीच भाव खायेगी.

Also Read: कार्तिक आर्यन से फैन ने पूछा- शादी कब कर रहे? तो एक्टर ने दिया काफी दिलचस्प जवाब

हाल ही में कार्तिक आर्यन दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल रजत राठौर की सुरीली आवाज के कायल हो गए थे. रजत राठौर ने कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ का सुपरहिट गाना ‘तेरा यार हूं मैं’ गाया है. कार्तिक आर्यन ने खुद उनकी गायकी की तारीफ करते हुए गाना शेयर किया था. कार्तिक आर्यन ने वीडियो शेयर करते हुए इंस्‍टाग्राम पर लिखा था,’ रॉकस्टार पुलिसमैन, आप लोग हर बार दिल जीत लेते हो.!!’.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola