Animal Park: बॉबी देओल ने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर 'एनिमल' के सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अब पता…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Jul 2025 3:35 PM

विज्ञापन

Bobby Deol On Animal Park

Animal Park Release Date: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के सीक्वल को लेकर बॉबी देओल ने हाल ही में खुलासा किया है. जानिए 'एनिमल पार्क' की रिलीज डेट और बॉबी देओल का वर्क फ्रंट.

विज्ञापन

Animal Park Release Date: संदीप रेड्डी वांगा की ओर से निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ ने 2023 में जबरदस्त तहलका मचाया था. रणबीर कपूर की जबरदस्त परफॉर्मेंस, बॉबी देओल के शक्तिशाली खलनायक किरदार अबरार और फिल्म की इमोशनल-थ्रिलिंग कहानी ने दर्शकों को बांधकर रखा. फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर लगभग 600 करोड़ की कमाई कर गई, बल्कि इसके साथ ही मेकर्स ने इसके सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ का ऐलान भी कर दिया था.

एनिमल पार्क में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे. फैंस 2 साल से इस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक इसकी रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हाल ही में जब बॉबी देओल को मुंबई में अपने बेटे के साथ फिल्म देखने के दौरान स्पॉट किया गया, तो उनसे एक पैपराजी ने सवाल किया कि “एनिमल 2 कब आएगी?” इस पर बॉबी ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, “अब पता नहीं मुझे.”

इस जवाब से जहां एक ओर फैंस थोड़ा मायूस हुए, वहीं दूसरी ओर उम्मीदें अभी भी कायम हैं कि मेकर्स जल्द ही कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं. बता दें कि बॉबी देओल इन दिनों पवन कल्याण के साथ साउथ इंडस्ट्री की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लू’ में व्यस्त हैं, जिसमें वह औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है.

यह भी पढ़े: OTT Releases This Week: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की वापसी से ‘हाउसफुल 5’ के ट्विस्ट तक, सबकुछ इस हफ्ते OTT पर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola