OTT Releases This Week: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की वापसी से ‘हाउसफुल 5’ के ट्विस्ट तक, सबकुछ इस हफ्ते OTT पर

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Jul 2025 1:39 PM

विज्ञापन

OTT Releases This Week

OTT Releases This Week: 28 जुलाई से 3 अगस्त तक के ओटीटी रिलीज में एल्विश यादव का सर्वाइवल शो, 'हाउसफुल 5' का डार्क ट्विस्ट, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की वापसी और कई जबरदस्त वेब सीरीज व फिल्में शामिल हैं. ऐसे में जानें इस हफ्ते और क्या-क्या है खास.

विज्ञापन

OTT Releases This Week: जैसे-जैसे जुलाई का महीना खत्म हो रहा है, वैसे-वैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की बारिश होने लगी है. 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक का यह सप्ताह दर्शकों के लिए खास है, क्योंकि यहां हर जॉनर को पसंद करने वालों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है. इसमें ड्रामा, थ्रिलर, रियलिटी और इमोशंस का परफेक्ट मिक्सचर देखने को मिलेगा. ऐसे में बिना समय गवाए आइए बताते हैं पूरी लिस्ट.

Adda Extreme Battle – 28 जुलाई (JioHotstar)

एल्विश यादव की होस्टिंग में आया ये रियलिटी शो हाई-ऑक्टेन स्टंट्स, धोखेबाज एलायंस और सर्वाइवल गेम्स से भरा है, जिसमें 15 पॉपुलर रियलिटी स्टार्स के बीच क्रूर मुकाबला होगा. इसका एक ही नियम है, ‘टिके रहो सबसे आखिर तक’.

Black Bag – July 28 (JioHotstar)

रोमांचक स्पाई-थ्रिलर ब्लैक बैग की कहानी जॉर्ज वुडहाउस और कैथरीन, एक प्रसिद्ध खुफिया एजेंट और उसकी प्यारी पत्नी, के जीवन पर आधारित है. इसमें जॉर्ज पर देश छोड़ने का आरोप लगने पर उसकी असली परीक्षा तब होती है तब उससे चुनना पड़ता है कि उसे अपनी पत्नी के प्रति वफादार रहना चाहिए या अपने देश के प्रति.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2 – 29 जुलाई (JioHotstar)

तुलसी और मिहिर विरानी की अपनी-अपनी भूमिकाओं से वापसी करते हुए, स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के साथ गौरी प्रधान, हितेन तेजवानी, शक्ति आनंद और कमालिका गुहा ठाकुरता जैसे अन्य प्रसिद्ध मूल कलाकार भी शामिल हैं. एकता कपूर और बालाजी टेलीफिल्म्स ने इस सीरीज को इसकी 25वीं वर्षगांठ पर फिर से लॉन्च करने का फैसला किया है. यह सीजन सामाजिक मुद्दों को उठाते हुए, फैमिली ड्रामा को नए जमाने की कहानी से जोड़ेगा.

Housefull 5 – 1 अगस्त (Amazon Prime Video)

अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी ड्रामा थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर इस हफ्ते स्ट्रीम होने जा रहा है.

Pati Patni Aur Panga – 2 अगस्त (JioHotstar)

7 असली सेलिब्रिटी कपल्स के साथ एक रियलिटी शो जो रिश्तों की हकीकत, उनकी मजबूती और दरारों को स्क्रीन पर लाता है. इसमें सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी की होस्टिंग में इमोशंस, मजा और ड्रामा का फुल डोज दर्शकों को मिलने वाला है.

Thammudu – 1 अगस्त (Netflix)

एक भाई-बहन की इमोशनल बॉन्डिंग और बलिदान की कहानी, जिसमें जब परिवार, समाज और हालात रास्ते में आते हैं, तब यह कहानी रिश्तों की गहराई को उजागर करती है.

यह भी पढ़े: Saiyaara Box Office Collection Day 10: ‘सैयारा’ बनी डेब्यू ब्लॉकबस्टर, 10वें दिन भी की बाजा फाड़ कमाई, जानें पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola